एक्सप्लोरर

जयंत सिन्हा के लेख पर चिदंबरम ने कहा- ये पीआईबी की प्रेस रिलीज़ है

कांग्रेस की ओर से पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम की ओर से प्रतिक्रिया आई है. चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''टीओआई में जयंत सिन्हा का लेख पीआईबी की प्रेस रिलीज़ की तरह है."

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख के बाद अर्थव्यव्स्था पर घिरी केंद्र सरकार का जयंत सिन्हा ने बचाव किया है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के लिखे लेख में जयंत सिन्हा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और उसे स्थिर बनाने के लिए मोदी सरकार ने तमाम उपाय किए हैं, जिसका आने वाले दिनों में देश के लोगों को फायदा होगा.

इस पर कांग्रेस की ओर से पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम की ओर से प्रतिक्रिया आई है. चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''टीओआई में जयंत सिन्हा का लेख पीआईबी की प्रेस रिलीज़ की तरह है. उन्हें पता होना चाहिए कि प्रशासनिक बदलाव संरचनात्मक सुधार नहीं हैं.'' इसके बाद चिदंबरम ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर गिरती अर्थव्यस्था पर सवाल उठाए.

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''अगर जयंत सिन्हा सही हैं तो निजी निवेश में बढ़ोत्तरी क्यों नहीं हो रही? अगर जयंत सिन्हा सही हैं तो पिछली पांच तिमाही से विकास दर में गिरावट क्यों हो रही है?''

जयंत सिन्हा ने क्या लिखा? जयंत सिन्हा ने अपने लेख में लिखा, ”अर्थव्यवस्था की चुनौतियों को लेकर कई लेख लिखे गए, दुर्भाग्य से संकीर्ण तथ्यों के आधार पर इन लेखों में निष्कर्ष पर पहुंचा गया है और जो अर्थव्यवस्था को लेकर बुनियादी बदलाव को नजरंदाज किया गया है. एक या दो तिमाही के विकास दर के आंकड़े बदलाव की अर्थव्यवस्था में दूरगामी परिणाम के लिए उठाए गए कदमों को बताने के लिए नाकाफी हैं.”

उन्होंने लिखा, “अर्थव्यवस्था के ढांचे में बदलाव से नए भारत को बनाने की कोशिश हो रही है जिससे लोगों को अच्छी नौकरियां मिलेंगी. नई अर्थव्यवस्था पारदर्शी और दुनिया के साथ चलने वाली है. इससे देश के लोगों को अच्छी जिंदगी मिलेगी GST, नोटबंदी और डिजिटल पेमेंट भारतीय अर्थ व्यवस्था के लिए गेम चेंजर है.”

जीडीपी पर जयंत सिन्हा ने लिखा, ”जो लोग बिना टैक्स दिए कारोबार कर रहे थे वो अब टैक्स के दायरे में लाए जा रहे हैं, आने वाले वक्त में टैक्स से आय बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था में पैसा आएगा और जीडीपी भी बढ़ जाएगी.”

यशवंत सिन्हा ने क्या लिखा था? कल इंडियन एक्सप्रेस में यशवंत सिन्हा ने ‘मुझे बोलना ही पड़ेगा’ शीर्षक लेख लिखा था. इस लेख में यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए. सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर तीखा तंज भी कसते हुए कहा कि मोदी ने तो करीब से गरीबी देखी है लेकिन लगता है कि जेटली पूरे देश को बेहद करीब से गरीबी दिखा देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 FIR दर्ज
जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 FIR दर्ज
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
‘खुद को ठेकेदार...’, सौरव दास का CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले बड़ा बयान
‘खुद को ठेकेदार...’, सौरव दास का CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले बड़ा बयान
आजम खान के करीबियों पर शिकंजा, ED जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में करेगी जांच
आजम खान के करीबियों पर शिकंजा, ED जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में करेगी जांच

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? सच आया सामने
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
Bed Maintenance Tips: क्या करवट लेते ही बजता है लकड़ी का बेड? ऐसे बंद करें चरमराहट
क्या करवट लेते ही बजता है लकड़ी का बेड? ऐसे बंद करें चरमराहट
देश में इलेक्ट्रिक कारों की जबरदस्त डिमांड, 94% तक बढ़ गई सेल
देश में इलेक्ट्रिक कारों की जबरदस्त डिमांड, 94% तक बढ़ गई सेल
Embed widget