एक्सप्लोरर

राहुल के ‘बैकबेंचर’ वाले बयान पर बोले सिंधिया- अपनी चिंता करें, मेरी छोड़ दें, मैं ऊपर उठ चुका हूं

कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में बीजेपी में शामिल हो गए थे. सिंधिया ने कहा- राहुल गांधी जितनी चिंता मेरी अब कर रहे हैं, उन्हें इतनी चिंता तब की होती जब मैं कांग्रेस में था.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘बैकबेंचर’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस से बीजेपी में गए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आज मीडिया से बातचीत करते हुए सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी अपनी चिंता करें, मेरी चिंता छोड़ दें. कल राहुल गांधी ने कहा था कि सिंधिया बीजेपी में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उन्हें कांग्रेस में लौटना होगा.

आज जब सिंधिया से राहुल के ‘बैकबेंचर’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘’मैं राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझता. जीवन में हर चीज़ का एक स्तर होता है. पिछले एक साल में मैं ऊपर उठ चुका हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’राहुल गांधी जितनी चिंता मेरी अब कर रहे हैं, उन्हें इतनी चिंता तब की होती जब मैं कांग्रेस में था.’’

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैंने सिंधिया से कहा था कि आप मेहनत करिए, एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे.’’ कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंधिया बीजेपी में ‘बैकबेंचर’ हैं. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आप लोग लिखकर ले लीजिए, वह (सिंधिया) बीजेपी में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. उन्हें यहां वापस आना होगा.’’

युवा कांग्रेस की बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर संभालने का आग्रह किया. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने इस संगठन के कार्यों की सराहना की और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने के लिए काम करने और आरएसएस के सामने नहीं झुकने का आह्वान भी किया.

पिछले साल सिंधिया ने छोड़ा था कांग्रेस का हाथ

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में बीजेपी में शामिल हो गए थे. सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी.

यह भी पढ़ें-

बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरण में कराए जाने को चुनौती, SC ने खारिज की याचिका

अंबानी मामला: NIA ने 6 आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया केस, 3 विशेष टीमों का भी गठन- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
US-Israel-Iran War Live: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
LIVE: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget