एक्सप्लोरर

'कमजोर पड़ गया है इंडिया गठबंधन', बिहार चुनाव से पहले पी चिदंबरम का बड़ा बयान

Congress MP P. Chidambaram: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सलमान खुर्शीद और मृत्युसिंह सिंह यादव की किताब 'कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट' के विमोचन के मौके पर इंडिया गठबंधन को लेकर चिंता जताई.

Congress MP P. Chidambaram on INDIA: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार (15 मई) को 'इंडिया' गठबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन अब भी पूरी तरह एकजुट है.

चिदंबरम ने यह बात सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय सिंह यादव की किताब ‘‘कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट’’ के विमोचन के मौके पर पर कही. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि विपक्षी गठबंधन कमजोर पड़ गया है.

अभी भी समय है, गठबंधन कायम रह सकता है- पी. चिदंबरम

राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने कहा, ‘‘विपक्षी इंडिया गठबंधन का भविष्य उतना उज्ज्वल नहीं है, जैसा मृत्युंजय सिंह यादव ने कहा. उन्हें लगता है कि गठबंधन अब भी बरकरार है, लेकिन इसको लेकर मैं आश्वस्त नहीं हूं. यह केवल सलमान (खुर्शीद) हैं जो जवाब दे सकते हैं क्योंकि वह इंडिया गठबंधन के लिए बातचीत करने वाली टीम का हिस्सा थे. अगर गठबंधन पूरी तरह से बरकरार है, तो मुझे बहुत खुशी होगी. लेकिन पता चलता है कि यह कमजोर पड़ गया है.’’ इसके साथ उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि गठबंधन 'अब भी कायम रह सकता है, अब भी समय है'.

भाजपा जितना सशक्त रूप से संगठित राजनीतिक दल कोई नहीं- चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री के अनुसार, ‘इंडिया’ गठबंधन एक ऐसी बहुत मजबूत मशीनरी के खिलाफ लड़ रहा है, जिससे सभी मोर्चों पर लड़ा जाना चाहिए. चिदंबरम ने कहा, 'मेरे अनुभव और मेरे इतिहास के अध्ययन के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) जितना सशक्त रूप से संगठित कोई राजनीतिक दल नहीं है. यह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है. यह एक मशीन के पीछे दूसरी मशीन है और दो मशीनें भारत में सभी मशीनरी को नियंत्रित करती हैं.

ECI से पुलिस स्टेशन तक सभी भाजपा के कब्जे में- चिदंबरम

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, 'निर्वाचन आयोग (ECI) से लेकर देश के सबसे निचले पुलिस स्टेशन तक, वे (भाजपा) इन संस्थानों को नियंत्रित करने और कभी-कभी कब्जा करने में सक्षम हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget