एक्सप्लोरर

जेल जाने से बच रहे चिदंबरम को गुजारनी पड़ सकती है जेल में रात

पी चिदंबरम को एक वरिष्ठ वकील होने के नाते बखूबी पता है कि जैसे ही उनकी सीबीआई हिरासत खत्म होगी उनको कानून के हिसाब से तिहाड़ जेल में भेजा जाएगा लिहाजा अगले 3 दिन भी सीबीआई हिरासत में ही गुज़ारने की बात से वो खुश हैं.

नई दिल्लीः आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को अगले 3 दिन भी सीबीआई हिरासत में ही गुज़ारने पड़ेंगे. हालांकि यह पी चिदंबरम के लिए ये राहत भरी खबर भी कही जाएगी क्योंकि ऐसा कभी कबार ही होता है जब आरोपी खुद इस बात से खुश हो कि उसको जांच एजेंसी की हिरासत में भेजा जा रहा है क्योंकि पी चिदंबरम के मामले में कुछ ऐसा ही दिख रहा है.

जेल जाने से बचने के लिए चिदंबरम लगा रहे हैं अर्जी इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पी चिदंबरम को एक वरिष्ठ वकील होने के नाते बखूबी पता है कि जैसे ही उनकी सीबीआई हिरासत खत्म होगी उनको कानून के हिसाब से तिहाड़ जेल में भेजा जाएगा. इसी वजह से कोशिशें की जा रही है कि जब तक हो सके तिहाड़ ना जाना पड़े. इसी से बचने के लिए पी चिदंबरम की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी लगाई गई कि जैसे ही चिदंबरम की पुलिस हिरासत खत्म हो उनको जेल ना भेजकर सीधे जमानत दे दी जाए.

सुप्रीम कोर्ट में 5 सितंबर को आने वाला फैसला चिदंबरम के लिए अहम पी चिदंबरम की इस अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में 5 सितंबर को आदेश आएगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट पी चिदंबरम की तरफ से दायर उस अर्जी पर भी आदेश देगी जिसमें पी चिदंबरम की तरफ से कहा गया है कि अगर एक बार सीबीआई हिरासत खत्म हो जाती है तो दूसरी जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय उनको हिरासत में न ले पाए और यही मांग करते हुए अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है.

कानून के हिसाब से जांच एजेंसी के जवाब पर तय होता है आरोपी को जमानत देने का फैसला 5 सितंबर को जब पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत का वक्त पूरा हो जाएगा तो फिर एक बार फिर से उनको दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत में पेश किया जाएगा. यहां पर अदालत सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हिसाब से यह तय करेगी कि क्या पी चिदंबरम की जमानत या अग्रिम जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई करनी है या फिर आमतौर पर जैसे बाकी मामलों में सुनवाई चलती है वैसे. क्योंकि अमूमन जब भी कोई आरोपी जमानत याचिका दायर करता है तो फिर अदालत जांच एजेंसी को नोटिस जारी कर उस पर जवाब देने को कहती है जिसमें कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक का वक्त लग जाता है. जब एक बार जांच एजेंसी अपना जवाब दे देती है उसके बाद अदालत वह देखने के बाद ही तय करती है कि आरोपी को जमानत देनी है या फिर उसकी जमानत खारिज करनी है.

जेल जाने से बचने की कोशिश कर रहे हैं चिदंबरम को गुजारनी पड़ सकती है जेल में रात! ऐसे में जिस बात से चिदंबरम को डर है यानी कि जेल जाने से उनका वो डर सच भी हो सकता है. इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि पी चिदंबरम को 5 सितंबर की रात दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी गुजारनी पड़ जाए. क्योंकि राउज़ एवेन्यू अदालत में शाम करीब 4 बजे पी चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई होनी है और ऐसे में चिदंबरम को अगर सुप्रीम कोर्ट से इतनी राहत भी मिल जाती है कि उनकी अग्रिम जमानत याचिका या नियमित ज़मानत याचिका पर उसी दिन यानी 5 सितंबर को ही सुनवाई भी हो जाए लेकिन फिर भी जांच एजेंसी सीबीआई नियमों का हवाला देकर जवाब देने के लिए कुछ वक्त की मांग जरूर कर सकती है. अदालत अगर जांच एजेंसी की बात को मान लेती है और नोटिस जारी कर जवाब देने का वक्त देती है तो फिर चिदंबरम को कम से कम एक रात जेल में जरूर करानी पड़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
'संविधान दिखावे की वस्तु नहीं...' BJP का राहुल गांधी पर तंज, CJI के फैसला का किया सपोर्ट
'संविधान दिखावे की वस्तु नहीं...' BJP का राहुल गांधी पर तंज, CJI के फैसला का किया सपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget