एक्सप्लोरर

चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार को घेरा, कहा- 4.5% नहीं 1.5% है देश की GDP’

चिदंबरम ने कहा कि मैं कश्मीर के लोगों के लिए चिंतित हूं. अगर सरकार इजाजत देगी तो मैं कश्मीर का दौरा करना चाहूंगा. ABP के न्यूज के एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि अगर आप गारंटी लें कि सरकार हमें सुनने के लिए बुलाएगी तो हम अपने सुझाव देंगे.

नई दिल्ली: पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद आज राज्यसभा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मैं चिंतित हूं. हमारी आवाज को दबाया जा रहा है. चिदंबरम ने जीडीपी और महंगाई को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिदंबरम ने कहा, ‘’106 दिनों बाद आपसे बात कर खुशी हो रही है. मैं सुप्रीम कोर्ट के कल के फैसले के लिए धन्यवाद देता हूं.’’ हालांकि उन्होंने कहा कि मैं न्यायाधीन मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा. चिदंबरम कल 106 दिनों बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए थे.

अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है- चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा, ‘’अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं. पहले नोटबंदी, फिर गलत तरीके से लागू हुआ जीएसटी, टैक्स टेररिज्म और पीएम कार्यालय से नियंत्रण आदि की वजह से अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है.’’ उन्होंने कहा, ‘’जीडीपी दर में गिरावट है. जीडीपी अभी 4.5% नहीं बल्कि हकीकत में 1.5% है. हर आंकड़ा लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था की कहानी बयान करता है.’’

RBI क्रेडिट पॉलिसी का एलान: EMI नहीं होगी कम, GDP का अनुमान 6.1 से 5 फीसदी किया गया

चिदंबरम ने कहा, ‘’मांग की कमी है, क्योंकि लोगों के पास पैसे नहीं हैं. इसकी वजह अनिश्चितता और डर है. यूपीए ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, जबकि एनडीए ने 2016 के बाद से लाखों लोगों को गरीबी में धकेला है. अर्थव्यवस्था को मंदी से निकाला जा सकता है, लेकिन ये सरकार इसमें नाकाम है.’’

कश्मीर का दौरा करना चाहूंगा- चिदंबरम

चिदंबरम ने आगे कहा, ‘’मैं कश्मीर के 75 लाख लोगों के लिए चिंतित हूं. अगर सरकार इजाजत देगी तो मैं कश्मीर का दौरा करना चाहूंगा.’’ ABP के न्यूज के एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि अगर आप गारंटी लें कि सरकार हमें सुनने के लिए बुलाएगी तो हम अपने सुझाव देंगे.

तिहाड़ में थे क्यों चिदंबरम?

चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड(एफआईपीबी) की मंजूरी देने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. यह मामला तब का है, जब वह देश के वित्तमंत्री थे. उन्हें 5 सिंतबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान 16 अक्टूबर को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था. 17 अक्टूबर के बाद से चिदंबरम को 30 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा में बोलीं निर्मला- ‘मैं ज्यादा प्याज़ नहीं खाती’ तो पीछे से कोई बोला- ज्यादा खाने से ‘कैंसर’ होता है

मनमोहन का बड़ा खुलासा: रोके जा सकते थे 1984 के सिख दंगे, नरसिम्हा राव ने नहीं मानी गुजराल की बात

यूपी के उन्नाव में हैदराबाद जैसी दरिंदगी, गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाया

क्या दो हजार के नोट बंद होने वाले हैं? क्या 1 हजार के नोट की एंट्री होने वाली है? जानें हकीकत क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget