एक्सप्लोरर

Owaisi on INDIA Alliance: KCR और तीसरे मोर्चे का जिक्र कर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'अभी तो खेल शुरू हुआ है'

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर निशाना साधते हुए राजनीतिक रूप से बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केसीआर के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की संभावना जताई है.

Asaduddin Owaisi On INDIA Alliance: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन अवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) और तीसरे मोर्चे का जिक्र कर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अभी तो खेल शुरू हुआ है. असदुद्दीन ओवैसी की यह टिप्पणी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अस्तित्व में आए 26 राजनीतिक दलों के गठबंधन INDIA के संबंध में आई है.  

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने सोमवार (28 अगस्त) को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर निशाना साधते हुए कहा, ''जो इनके (INDIA) साथ नहीं है, उसको ये कम्युनल (सांप्रदायिक) कहते हैं.'' ओवैसी बोले, ''ऐसे कई राजनीतिक दल हैं, जो मिलकर तीसरा मोर्चा बना सकते हैं. तेलगांना के मुख्यमंत्री (KCR) को हमने लीड करने को कहा है. बहुत सारी पार्टी हमारे साथ आ सकती हैं. अभी खेल शुरू हुआ है.''

नूंह हिंसा मामले पर ओवैसी ने ये कहा

हरियाणा के नूंह में पिछले दिनों हुई हिंसा के मामले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''बीजेपी सरकार में इंसाफ का मतलब है किसी के घर पर बुलडोजर चलाना. नूंह में कितने आरोपियों को अब तक पकड़ा गया है?''

मुजफ्फरनगर मामले पर ये बोले आवैसी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के एक स्कूल में अन्य विद्यार्थियों से एक बच्चे की पिटाई के मामले में ओवैसी ने राज्य सरकार (UP Govt) को घेरा और कहा कि टीचर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''आप बच्चों को नफरत सिखाते हैं. टीचर को चूल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए. पुलिस बच्चे के पिता पर समझौता करने का दबाव डाल रही है. योगी की सरकार में मुसलमान को इंसाफ नहीं मिल सकता है, सिर्फ बुलडोजर और जेल मिलेगी.''

यह भी पढ़ें- Aditya-L1 Mission: आप भी बन सकते हैं सूर्य मिशन आदित्य-एल1 के लॉन्च के गवाह, ISRO ने बताया कैसे करें रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget