एक्सप्लोरर

यूपी-राजस्थान में आंधी-तूफान से 108 से ज्यादा की मौत, सीएम योगी ने केंद्र से मांगे 153 करोड़

कुदरत की तबाही से यूपी में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी हैं. योगी सरकार ने केन्द्र से 153 करोड 43 लाख रूपये की आर्थिक मदद मांगी है.

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कल रात आए आंधी-तूफान से से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. यूपी के आसपास के क्षेत्रों में जबर्दस्त आंधी-तूफान से कई मकान ढह गए, पेड़ गिर गए और बिजली के खम्बे तक उखड़ गए. यूपी की योगी सरकार ने केन्द्र से 153 करोड 43 लाख रूपए की आर्थिक मदद मांगी है.

यूपी में कुदरत का कहर

कुदरत की तबाही से यूपी में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी हैं. योगी सरकार ने केन्द्र से 153 करोड 43 लाख रूपये की आर्थिक मदद मांगी है. इस मामले में केन्द्रीय कृषि मंत्रालय को चिट्ठी भेज दी गई है. हर मृतक के घरवालों को चार लाख रूपये का मुआवज़ा देने का एलान किया गया है. प्रभावित इलाक़ों में राहत का सामान बांटने के आदेश दिए गए हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के कई इलाक़ों में आंधी तूफ़ान के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है.

यूपी-राजस्थान में आंधी-तूफान से 108 से ज्यादा की मौत, सीएम योगी ने केंद्र से मांगे 153 करोड़

ताज नगरी में सबसे ज्यादा 43 लोगों की मौत

आंधी तूफ़ान से आगरा में जान माल का सबसे ज्यादा नुक़सान हुआ है. ताज नगरी में 43 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 घायल हुए हैं. बिजनौर और कानपुर देहात जिलों में तीन तीन लोगों की जान गई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फ़ोन पर ही सीनियर अफ़सरों से हालात के बारे में जानकारी ली. आगरा में कमिश्नर और डीएम ने मौक़े पर जा कर राहत और बचाव काम का जायज़ा लिया. राहत आयुक्त संजय कुमार ने सभी जिलों के डीएम को चिट्ठी लिख कर जान माल के नुक़सान का ब्यौरा मांगा.

योगी सरकार ने आंधी तूफ़ान से बेहाल हुए लोगों को हर तरह की मदद का भरोसा दिया है. गेहूं और दलहन की फ़सल कट चुकी है. इसीलिए किसानों को बहुत नुक़सान नहीं हुआ है. आगरा के अलावा, बिजनौर, बरेली, सहारनपुर, पीलीभीत, फिरोजाबाद, चित्रकूट, मुजफ्फरनगर, रायबरेली और उन्नाव भी प्रभावित हुए हैं.

क्या है राजस्थान का हाल?

आंधी-तूफान से राजस्थान में 38 लोगों की मौत हुई और 100 अन्य घायल हुए. उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के कारण जनहानि पर दुख प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को राज्यों के साथ समन्वय बनाने और प्रभावितों को तुरंत राहत सुनिश्चित करने को कहा है.

जयपुर के भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थान में अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाओं के चलने से धूल भरा अंधड़ आने की आशंका है. इससे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र विशेषकर करौली , धौलपुर जिले प्रभावित हो सकते हैं.

राजस्थान के भरतपुर जिले में सबसे ज्यादा 19 मौतें

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में सबसे ज्यादा भरतपुर जिला प्रभावित हुआ, जहां 19 लोगों की मौत हो गई. अलवर और धौलपुर में 9-9 लोगों की मौत हुई. धौलपुर में जिन दो लोगों की मौत हुयी उसमें दो लोग उत्तरप्रदेश के आगरा के थे.

यूपी-राजस्थान में आंधी-तूफान से 108 से ज्यादा की मौत, सीएम योगी ने केंद्र से मांगे 153 करोड़

राजस्थान में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख का मुआवजा

राजस्थान सरकार ने बताया कि आंधी प्रभावित जिला प्रशासन को आकस्मिक निधि कोष से राशि जारी की गई है. मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी और घायलों को 60 हजार से दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जायेगी.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्राकृतिक आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाए.

आंधी-तूफान के बाद सीएम योगी के कर्नाटक दौरे को लेकर राजनीति शुरू

क़ुदरत की तबाही के बीच योगी आदित्यनाथ के कर्नाटक दौरे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. वहां के सीएम सिद्धरमैया ने ट्वीट किया है “ मैं दुखी हूँ लेकिन आपके सीएम की यहाँ ज़रूरत है. मुझे उम्मीद है वे जल्द ही लौट कर यूपी में अपना काम शुरू करेंगे”. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील भी की है.

यह भी पढ़ें-

ट्विटर पर मोदी के प्रशंसक ने मांगी उनकी माला, पीएम ने गिफ्ट कर दिखाई दरियादिली

राहुल ने फिल्म गब्बर को याद कर शाह पर बोला हमला, कहा- चुनाव में सांभा और कालिया भी है

AMU में जिन्ना की तस्वीर पर बवाल, CM योगी ने कहा- बंटवारा करने वालों का सम्मान नहीं

दलितों के घर खाना खाने पर RSS ने जताई नाराजगी, कहा- इस तरह के दिखावे से बचना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget