एक्सप्लोरर

ओटीए गया को खोलने के लिए सेना ने रक्षा मंत्रालय से नहीं ली थी जरूरी इजाजत‌

सूत्रों के मुताबिक, सरकार से मंजूरी ना मिलने के कारण ओटीए में तैनात अधिकारियों और दूसरे प्रशिक्षकों को 'इंस्ट्रक्टर्स एलाउंस' तक नहीं मिलता है. बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ओटीए गया बंद करने का विरोध किया है.

नई दिल्ली: ओटीए गया को खोलने के लिए सेना ने रक्षा मंत्रालय से कभी भी जरूरी इजाजत‌ नहीं ली थी. इसीलिए सेना ने फैसला लिया है कि यहां चल रहे टीईएस एंट्री स्कीम को अब आईएमए देहरादून से संचालित किया जायेगा. सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, साल 2011 में ओटीए गया को खोलने की इसलिए जरूरत पड़ी थी क्योंकि देहरादून स्थित आईएमए (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) में प्री-कमीशंड ट्रेनिंग के लिए ज्यादा जगह नहीं थी. यही वजह है कि सैन्य अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए बिहार के गया में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) को 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' से खोला गया था. सेना ने अलग-अलग जगहों से अपने संसधानों को इकठ्ठा कर इसे खड़ा किया था.

सूत्रों के मुताबिक, सरकार से मंजूरी ना मिलने के कारण ओटीए में तैनात अधिकारियों और दूसरे प्रशिक्षकों को 'इंस्ट्रक्टर्स एलाउंस' तक नहीं मिलता है. जानकारी के मुताबिक, आईएमए में अब ज्यादा अधिकारियों के ट्रेनिंग की व्यवस्था कर ली गई है. इसलिए ओटीए गया से संचालित टेक्निकल‌ एंट्री स्कीम (टीईएस) के प्री कमीशंड अधिकारियों की मिलिट्री-ट्रेनिंग अब आईएमए में कराई जाएगी. मिलिट्री-इंजीनियरिंग की पढ़ाई पहले की तरह ही महू, पुणे और सिकंदराबाद में होगी.

आपको बता दें कि एबीपी न्यूज़ ने ही सबसे पहले ये खबर दी थी कि सेना ने ओटीए गया को बंद करने का प्लान बना लिया है‌ और सिख लाइट इंफेंट्री (सिखलाई) का रेजीमेंटल सेंटर ओटीए गया में शिफ्ट कर दिया जायेगा. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ओटीए गया बंद करने का विरोध किया है.

सिखलाई सेंटर फिलहाल उत्तर प्रदेश के फतहगढ़ में है. लेकिन राजपूत सेंटर भी फतेहपुर में होने के चलते वहां दोनों सेंटर्स को संचालित करने में खासी दिक्कत आ रही हैं. क्योंकि राजपूत रेजीमेंट में कुछ नई यूनिट्स को जोड़ दिया गया है. सिखलाई सेंटर को पहले सेना सीतापुर में ले जाने का प्लान बना रही थी. इसके लिए वहां 150 एकड़ जमीन भी खरीद ली गई थी. लेकिन नया रेजीमेंटल सेंटर खड़ा करने के लिए सेना को कम से कम एक हजार करोड़ रूपये खर्च करने पड़ रहे थे. इसीलिए अब सिखलाई सेंटर को गया शिफ्ट कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

NRC पर पीएम मोदी बोले- इसे लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं, डिटेंशन सेंटर की बात झूठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget