एक्सप्लोरर

2019: पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष ने रचा है ये 'चक्रव्यूह'

नौ दिनों से नायडू देश में मोदी के खिलाफ आमने सामने की सीधी लड़ाई का माहौल बना रहे हैं और इसीलिए क्षेत्रीय क्षत्रपों से उनकी मुलाकात हो रही है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष बड़ी प्लानिंग कर रहा है. चंद्रबाबू नायडू ने जिस दिन से कांग्रेस से हाथ मिलाया है उसी दिन से वो मोदी के खिलाफ मोर्चा बनाने में जुटे हैं. खास बात ये है कि नायडू ये मोर्चा कांग्रेस के नेतृत्व में बनाने की तैयारी कर रहे हैं और बड़ी बात ये कि विपक्ष के इस मोर्चे से बीजेपी का नया याराना देश में देखने को मिल सकता है.

एक नवंबर से लेकर आज नौ नवंबर की तारीख तक आधा दर्जन से ज्यादा विपक्षी नेताओं के साथ चंद्रबाबू नायडू दिख चुके हैं. आज चेन्नई में डीएमके प्रमुख स्टालिन के साथ उनकी मुलाकात हुई तो कल वो बेंग्लूरु में जेडीएस के कुमारस्वामी और देवेगौड़ा से मिले थे. नौ दिनों से नायडू देश में मोदी के खिलाफ आमने सामने की सीधी लड़ाई का माहौल बना रहे हैं. और इसीलिए क्षेत्रीय क्षत्रपों से उनकी मुलाकात हो रही है.

नायडू की इन मुलाकातों से बीजेपी की चिंता बढ़ सकती है क्योंकि नायडू एनडीए में रह चुके हैं इसलिए यहां की रणनीति से वाकिफ हैं और इसी का फायदा उठाते हुए विपक्ष को गोलबंद करने में जुटे हैं. हर राज्य में एक तीसरी ताकत है जिसे नायडू कांग्रेस के साथ लाने की कोशिश में हैं. चंद्रबाबू नायडू की ये कोशिश कामयाब हो गई तो 2019 के चुनाव में बीजेपी को कम से कम दक्षिण के राज्यों में तो कड़ी चुनौती मिलेगी और नए साथी के साथ उसे मैदान में जाना पड़ सकता है.

बीजेपी के ये नए साथी हो सकते हैं- नायडू की गोलबंदी के आगे बीजेपी भी नए साथी तलाश रही है और इन नए साथियों में तेलंगाना में केसीआर की टीआरएस, आंध्र प्रदेश में जगन मोहन की वाईएसआर कांग्रेस और तमिलनाडु में एआईएडीएमके हो सकते हैं.

दक्षिण में इन जैसी पार्टियां बीजेपी की नई दोस्त बन सकती हैं. वैसे भी तेलंगाना में केसीआर की हालत कांग्रेस-नायडू की दोस्ती के बाद कमजोर हो चुकी है. आंध्र में भी नायडू कांग्रेस की दोस्ती जगनमोहन के लिए मुसीबत बन सकती है. बीजेपी हो या विपक्ष, गठबंधन की जरूरत दोनों तरफ की है. लिहाजा नायडू के चक्रव्यूह से निपटने के लिए दक्षिण में बीजेपी नए साथियों के साथ चुनाव मैदान में जाने की तैयारी कर सकती है .

उत्तर भारत की परिस्थिति देखें तो यूपी में महागठबंधन का बन पाना आसान नहीं दिख रहा है क्योंकि एसपी-बीएसपी में सीटों को लेकर सहमति नहीं दिख रही है. वहीं पश्चिम बंगाल में ममता और लेफ्ट को साथ लाना आसान नहीं होगा तो महागठबंधन की सूरत फिलहाल तो कामयाब होती नहीं दिख रही है.

कुल मिलाकर देखें तो 2019 के चुनाव से पहले देश के नक्शे पर सियासी तस्वीर काफी कुछ बदलती हुई दिखेगी. अभी तमाम नेता विधानसभा चुनाव में व्य़स्त हैं और इस चुनाव के खत्म होने के बाद 2019 के लिए रणनीति बनने लगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget