एक्सप्लोरर

मगरमच्छ दूर से हंसता है, पास आने पर खा जाता है! मुसलमानों को 'सौगात-ए-मोदी' पर क्या बोले विपक्ष के नेता?

BJP Saugat-E-Modi For EID: ईद के मौके पर बीजेपी देशभर के गरीब मुसलमानों को बड़ी सौगात देने जा रही है. इस पर विपक्ष ने कहा है कि BJP का यह अभियान सिर्फ दिखावा और छलावा है.

BJP Saugat-e-Modi For EID: ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गरीब मुसलमानों के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने की घोषणा की है. यह अभियान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कीओर से चलाया जाएगा, जिसके तहत 32,000 पार्टी पदाधिकारी 32,000 मस्जिदों में संपर्क करेंगे और 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को यह किट वितरित करेंगे.

हालांकि बीजेपी के इस अभियान में विपक्ष को सिर्फ दिखावा और छलावा नजर आ रहा है. टीएमसी, राजद और कांग्रेस के सांसदों ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है.

क्या है ‘सौगात-ए-मोदी’ योजना?
ईद के मौके पर गरीब मुस्लिम परिवारों को विशेष किट वितरित की जाएगी.
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी 32,000 मस्जिदों तक पहुंचेंगे.
अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय में BJP की पैठ बनाना बताया जा रहा है.

विपक्ष ने किया BJP पर हमला
TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि BJP का यह अभियान दिखावा और छलावा है. उन्होंने भाजपा की तुलना मगरमच्छ से करते हुए कहा कि मगरमच्छ दूर से हंसता है और पास आने पर खा जाता है, यही हाल बीजेपी का है.

राजद नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन की प्रतिक्रिया
राजद नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा, "लात मारता है ऐसे तोहफे को हमारा समाज. संविधान से जो धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार मिला है, वो बहाल रहना चाहिए."

राज्यसभा सांसद मनोज झा का हमला
राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, "सौगात शब्द बोलने पर शर्म आनी चाहिए, यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं." उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स पेयर के पैसे से कुछ भी दे रही है, इसे तोहफा या सौगात नहीं कहा जा सकता."

अखिलेश यादव का तंज
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, "अगर BJP इस पर्व को प्यार और सम्मान से मनाना चाहती है, तो अच्छी बात है, खुशी की बात है कि BJP अब इसे मानने लगी है."

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस अभियान का स्वागत करते हुए कहा, "यह अच्छी पहल है, लेकिन मुसलमानों को केवल ईद की सौगात नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा की सौगात भी चाहिए. PM मोदी ‘छावा’ मूवी देख रहे हैं, दूसरी तरफ ईद की सौगात दे रहे हैं."

क्या BJP मुस्लिम वोटबैंक पर नजर गड़ा रही है?
BJP का यह कदम मुस्लिम समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, पार्टी ने पसमांदा मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं. क्या BJP का यह कदम वास्तव में मुस्लिम समुदाय के लिए है, या यह सिर्फ राजनीतिक रणनीति है? यह आने वाले समय में साफ होगा.

ये भी पढ़ें: गौतम अडानी के लिए बुरी खबर! एक साल में साफ हो गए 3.4 लाख करोड़, सबसे ज्यादा डूबी ये कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget