एक्सप्लोरर

'स्पेशल सेशन बिना किसी से बात...', मल्लिकार्जुन खरगे I.N.D.I.A की बैठक के बाद क्या बोले?

Opposition Parties Meeting: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आम लोगों के लिए काम नहीं करते.

Opposition Party Meet: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की शुक्रवार (1 सितंबर) को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में बैठक हुई. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और एनसीपी चीफ शरद पवार सहित कई नेता शामिल हुए. मीटिंग के बाद खरगे ने केंद्र सरकार पर हमले करते हुए कहा कि संसद का विशेष सत्र बिना किसी से बात किए बुलाया गया. ये लोग तानाशाही की तरफ बढ़ रहे हैं. 

खरगे ने विपक्षी नेताओं के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''मणिपुर हिंसा के समय संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया, कोरोना के समय नहीं बुलाया, चीन ने जमीन हड़प ली तो संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया, नोटबंदी के समय नहीं बुलाया, अब क्यों बुलाया, मुझे पता नहीं, वह (मोदी सरकार) धीरे-धीरे तानशाही की तरफ जा रहे हैं.''

उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी गरीबों के लिए कभी काम नहीं करेंगे, वह सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं. दरअसल केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का स्पेशल सेशन बुलाया है. सरकार ने बताया कि इसमें पांच बैठकें होनी है. 

संसद के विशेष सत्र का एजेंडा क्या है?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि संसद के 18 से 22 सितंबर तक विशेष सत्र के एजेंडे में महत्वपूर्ण विषय हैं और इसके बारे में जल्द ही जानकारी जारी की जायेगी.  जोशी ने विशेष सत्र के एजेंडे का ब्यौरा देने से मना कर दिया. 

बैठक में कौन शामिल हुए?
मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित कई नेता शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार का मोदी सरकार पर निशाना, 'जो केंद्र में हैं वो हारेंगे', हिंदू-मुस्लिम और समय से पहले चुनाव का भी किया जिक्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget