एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: विपक्षी दलों की बैठक पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'मैं नहीं चाहता कि नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनें, लेकिन...'

Opposition Meeting: बिहार के पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो चुकी है. इसको लेकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कई सवाल उठाए हैं.

Opposition Meeting: लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होने की कोशिशों में लगा है. विपक्षी पार्टियों ने आगे की रणनीति को लेकर बिहार के पटना में शुक्रवार (23 जून) को बैठक की. इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि मीटिंग में शामिल हुए नेताओं का ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाना चाहिए.

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''मैं नहीं चाहता कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने, लेकिन बैठक में गए नेताओं का पिछला रिकॉर्ड क्या है? क्या ये सही नहीं है कि कांग्रेस और बीजेपी सत्ता में रही. सीएम नीतीश कुमार रेल मंत्री थे जब गोधरा हुआ. वो बीजेपी के साथ रहे. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बीजेपी के कारण बने. इसके बाद महागठबंधन बनाया फिर बीजेपी में वापसी कर ली. अब फिर से उन्होंने बीजेपी छोड़ दी.'' 

एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी ने आगे कहा कि शिवसेना अब सेक्यूलर पार्टी बन गई है. यह वही उद्धव ठाकरे हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा में कहा था कि उन्हें बाबरी मस्जिद गिराने पर गर्व है. 

अरविंद केजरीवाल का किया जिक्र
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा सीएम अरविंद केजरीवाल वही हैं जिन्होंने बीजेपी का लोकसभा में 370 का समर्थन किया था. नीतीश कुमार वो जो कि दंगे होने पर अपने ही जिले नहीं गए थे. ऐसे में हम नहीं जानते आगे क्या होता है. देखते हैं कि भविष्य में क्या होता है. 

ओवैसी ने आगे कहा कि इस स्थिति में दो ही उर्दू शेर याद आते हैं. पहला इब्तिदा ए-इश्क है रोता है क्या आगे-आगे देखिए होता है क्या. हनूज़ दिल्ली दूर अस्त यानी कि दिल्ली अभी दूर है.  

मीटिंग में कौन-कौन शामिल हुआ?
विपक्षी दलों की मीटिंग में नीतीश कुमार के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व सांसद राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बैठक में हिस्सा लिया. 

साथ ही बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और कुछ अन्य नेता शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें- Opposition Meeting: विपक्ष की बैठक में अध्यादेश पर राहुल गांधी से उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने की ये अपील, कांग्रेस ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget