एक्सप्लोरर

क्या राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ के चुनाव में INDIA की कांग्रेस-AAP में बनेगी बात या फिर छूट जाएगा साथ? समझें

Assembly Elections 2023: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के लिए अस्तित्व में आए INDIA नामक विपक्षी गठबंधन में AAP भी शामिल है, लेकिन विधानसभा चुनावों के लिए 'आप' और कांग्रेस की क्या रणनीति हैं?

Opposition Alliance INDIA Seat Sharing: देश की सियासत और संसद में इन दिनों हंगामा चल रहा है. वजह दोनों ही जगह विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, सत्ता पक्ष के सभी नेता इस गठबंधन पर हमलावर हैं 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस गठबंधन की इंडियन मुजाहिदीन से तुलना कर दी तो गृह मंत्री शाह ने संसद में इस गठबंधन को 'कुछ दिन' का साथ बता दिया. गृहमंत्री अमित शाह के मुताबिक, इस गठबंधन से सबसे पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) अलग होगी. शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी गठबंधन में दिल्ली सेवा बिल को पास होने से रुकवाने के लिए शामिल हुई थी और जल्द यह गठबंधन से बाहर होगी.

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गठबंधन INDIA को लेकर आ रहे बीजेपी के बयानों पर हमलावर हैं. उनका कहना है कि जब से 'इंडिया' गठबंधन बना है, बीजेपी की नींद काफूर हो गई है. यही वजह है कि वे बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं.

क्या विधानसभा चुनावों में भी गठबंधन INDIA का गणित नजर आएगा?

दिल्ली सेवा बिल के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन एक साथ नजर आया लेकिन इसका असली सेमीफाइनल टेस्ट तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के आगामी चुनावों में दिख जाएगा. दरअसल, अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या विधानसभा चुनावों में भी गठबंधन का गणित नजर आएगा या फिर गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव में ही लागू होगा. 

हालांकि, इस पर AAP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां फिलहाल कुछ भी साफ कहने से बच रही हैं. अब चूंकि ये चुनाव लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही होने वाले हैं और इनके नतीजों पर 2024 के आम चुनाव के नतीजे भी काफी हद तक निर्भर करने की संभावना है, इसलिए इन चुनावों में गठबंधन INDIA कैसे काम करेगा, यह देखना होगा. 

इस मामले में जब AAP के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी चीजें तय होनी बाकी हैं. विपक्षी दलों की आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में साफ होगा. 

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में AAP और कांग्रेस की क्या रहेगी रणनीति?

AAP राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है तो फिर गठबंधन के हिसाब से चुनाव कैसे लड़ा जाएगा? यह पूछे जाने पर संदीप पाठक ने कहा कि चूंकि अब हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं, इसलिए अब INDIA गठबंधन की आगे की बैठकों में जो तय होगा, उसी के हिसाब से तैयारी की जाएगी.

विपक्षी गठबंधन INDIA की अगली बैठक अगस्त के आखिरी हफ्ते में मुंबई में होनी है. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी. अगर ऐसा होता है तो क्या लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भी सीट शेयरिंग को लेकर कोई फॉर्मूला तैयार होगा? 

अरविंद केजरीवाल उठा चुके हैं सीट शेयरिंग फॉर्मूले की बात

बता दें कि बेंगलुरु में हुई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में भी अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था और कहा था कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर जल्द से जल्द बात होनी चाहिए, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई में होने वाली बैठक में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बहुत कुछ निकल सकता है. गठबंधन मजबूत रहेगा, कांग्रेस यह तो कह रही है लेकिन राज्यों के चुनाव में क्या यह गठबंधन रह पाएगा या फिर मजबूत पार्टी के लिए दूसरी पार्टी सीट छोड़ेगी, इसे लेकर अभी कांग्रेस में स्पष्टता नहीं है. 

गठबंधन को लेकर हरीश रावत का बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने इस पर कहा, ''गठबंधन टूटने को लेकर लोगों को गलतफहमी है. जो गठबंधन को कमजोर करने का काम करेगा, वह INDIA को कमजोर करने का काम करेगा. ये सभी घटक दल जानते हैं और INDIA को कोई कमजोर नहीं करेगा, सब लोग साथ हैं.''

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: अमित शाह बोले, 'पीएम मोदी ने सुबह के साढ़े 4 बजे फोन किया और...', सीएम को नहीं हटाने पर भी दिया बयान

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget