एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर एस जयशंकर के बयान पर राहुल गांधी ने उठाए थे सवाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दिया ये जवाब

Operation Sindoor: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान से संबंधित मुद्दों पर संसदीय समिति को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.

Operation Sindoor: भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन बयानों को पूरी तरह से गलत बताया जिनमें दावा किया गया था कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने माना था कि भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले पाकिस्तान को अलर्ट किया था. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को पहले ही दे दी थी.

'विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया'

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार (19 मई 2025) को विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्यों से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. विदेश सचिव ने बैठक में उपस्थित लोगों को ऑपरेशन सिंदूर और इसकी सफलता के बारे में जानकारी दी.

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए पूछा, हमने कितने भारतीय विमान खोए क्योंकि पाकिस्तान को (हमले के बारे में पहले से) पता था? यह कोई चूक नहीं थी. यह एक अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है."  

विदेश मामलों की संसदीय समिति में कौन-कौन नेता शामिल?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अपराजिता सारंगी और अरुण गोविल सहित कई नेताओं ने भाग लिया.

सूत्रों के मुताबिक कमेटी के कई सदस्यों ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट को लेकर भी सवाल पूछा कि क्या ट्रंप की मध्यस्थता की वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ? इसके जवाब में सरकार की तरफ से कहा गया कि यह सही नहीं है. यह भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मुद्दा था और उसी तरीके से सीजफायर का फैसला हुआ है.

ये भी पढ़ें : 'पहले ही 140 करोड़ आबादी का बोझ, भारत धर्मशाला नहीं', श्रीलंकाई तमिल ने मांगी शरण तो भड़का सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget