एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बख्तरबंद ताकत! LOC तक पहुंचे T-72 टैंक, आतंकी ठिकानों को किया तबाह

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने LOC तक T-72 टैंक तैनात कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा था. इस वजह से सेना की सटीक रणनीति और संयमित हमला अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुका है.

Operation Sindoor: भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने NDTV को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान T-72 टैंकों और BMP-2 बख्तरबंद वाहनों की भूमिका का खुलासा किया है. यह अभियान 7 मई को अंजाम दिया गया था और इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का प्रतिशोध लेना था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली पर्यटक मारे गए थे.

सेना अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन की शुरुआत से पहले टैंक पहले से ही नियंत्रण रेखा (LOC) तक पहुंचा दिए गए थे. इनका मुख्य कार्य आतंकियों की घुसपैठ के लिए इस्तेमाल होने वाले मार्गों और चौकियों को ध्वस्त करना था.अधिकारी ने बताया कि बख्तरबंद वाहनों की भूमिका सटीक हमलों के लिए चुनी गई थी और इन्हें संयमित रूप में इस्तेमाल किया गया, ताकि संघर्ष विराम की सीमाएं न लांघी जाएं. अधिकारी ने कहा कि हमने उन पाकिस्तानी चौकियों को भी निशाना बनाया जो घुसपैठ में मदद कर रही थीं. ये हमारे लिए पहले से चिन्हित लक्ष्य थे.

T-72 टैंकों की खासियत
T-72 टैंकों की 125 मिमी की बंदूकें और 4000 मीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइलें इस ऑपरेशन का घातक हथियार बनीं. अधिकारी ने यह भी बताया कि इन हथियारों की प्रभावशीलता इतनी थी कि बहुत कम संसाधनों के साथ ज्यादा नुकसान किया गया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 9 प्रमुख ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार मारे गए 100 से अधिक आतंकियों में से कुछ भारत में वांछित थे.कई आतंकवादी 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड समेत अन्य बड़े हमलों से जुड़े हुए थे.यह कार्रवाई वायु सेना, पैदल सेना और बख्तरबंद बलों के समन्वित प्रयासों का परिणाम थी.

पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई विफल
हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन हमले से जवाब देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें परास्त कर दिया. अंततः 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी. भारत सरकार ने इस ऑपरेशन को केंद्रित, मापा हुआ और गैर-आक्रामक करार दिया है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह दर्शाता है कि भारत केवल आतंक के खिलाफ सर्जिकल और निर्णायक कार्रवाई करता है.

वैश्विक कूटनीतिक अभियान शुरू, 51 नेता पहुंचेंगे प्रमुख देशों में
भारत सरकार अब 51 राजनीतिक नेताओं, सांसदों और पूर्व मंत्रियों की एक प्रतिनिधिमंडल टीम तैयार कर रही है जो प्रमुख देशों की यात्रा कर ऑपरेशन सिंदूर के पीछे भारत की मजबूरी और उद्देश्य को वैश्विक मंचों पर सामने रखेगी. यह टीम पार्टी लाइन से ऊपर उठकर भारत के आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से रखेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget