एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर BJP का बड़ा दावा, 'पाकिस्तान के मौलानाओं ने...'

ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अपना दम दिखाया.

Sambit Patra on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अपना दम दिखाया. उन्होंने ये भी कहा कि जो भारत को आंख दिखाएगा, वो मारा जाएगा.

संबित पात्रा ने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने जनता की मांग को सुना और बिहार की जमीन से बदले का ऐलान किया. पीएम के एलान के मुताबिक, आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का काम किया गया. फौरन कार्रवाई को लेकर तनाव का माहौल था, पाकिस्तान को भी हमले का अंदाजा था, लेकिन वो हमले की तारीख पता नहीं लगा पाया."

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने किया बड़ा दावा

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर का एक पहलू सैन्य कार्रवाई है तो कई गैर सैन्य कार्रवाई भी हुई. सिंधु जल समझौते को स्थगित होने से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होगी. ये असंभव काम इस बार संभव हुआ. पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए. पाकिस्तान को अलग थलग करने को लेकर पीएम मोदी ने 20 देशों के प्रमुखों से सीधी बात की, तमाम बड़े देशों ने भारत का समर्थन किया."

संबित पात्रा ने कहा, "6–7 मई की रात आतंक पर निर्णायक हमला किया गया. दुनिया ने देखा कि भारत सीमा पार आतंकवादियों पर सटीक निशाना लगा सकता है. इस ऑपरेशन का लक्ष्य था– आतंकियों के उन ठिकानों तक पहुंचना जहां अब तक कोई नहीं पहुंच पाया, उसे मिट्टी में मिलना, आतंकियों को मारना, आम नागरिकों और सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाना. ये एक बड़ी कामयाबी है."

उन्होंने आगे कहा, "जिन 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें मुजफ्फराबाद का वो कैंप भी था, जिनमें पहलगाम के आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई थी. भारत की सेना, राजनीतिक इच्छाशक्ति और भारतीयों ने सीमा पार आंतकी अड्डों को ध्वस्त किया. बहावलपुर में अमेरिका भी अपना ड्रोन नहीं भेज पाया, लेकिन भारत ने वहां भी आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया. ये नया भारत घुसकर मारता है."

संबित पात्रा ने पाकिस्तान को घेरा

संबित पात्रा ने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर सौ प्रतिशत सफल रहा. राफेल के साथ जितने पायलट गए थे, वो सभी सुरक्षित लौटे. पाकिस्तान के हमले के जवाब में भारत ने उनके ग्यारह एयरबेस को तबाह किया. पहली बार किसी देश ने एक परमाणु शक्ति संपन्न देश के एयर फील्ड पर हमला किया. पाकिस्तान ने 9 आतंकी ठिकानों, ग्यारह एयरबेस, सौ से अधिक आतंकी, पचास से अधिक जवान और अपनी इज्जत गंवाई है."

ये भी पढ़ें-

India Pakistan Ceasefire Live: DGMO की बातचीत से पहले PM मोदी की बड़ी बैठक, CDS, NSA और तीनों सेनाओं के प्रमुख पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget