एक्सप्लोरर

पंजाब: कैप्टन ने करतारपुर कॉरीडोर को बताया पाकिस्तान की साजिश, कहा- ये ISI का गेम प्लान

अमरिंदर ने पाकिस्तान को उसके नापाक इरादों के बारे में चेताया. उन्होंने पाकिस्तान से पंजाब की स्थिति बिगाड़ने के प्रयास से बचने का आग्रह किया. सिद्धू के अपने रिश्तों को लेकर बीजेपी और अकाली दल पर हमला भी बोला.

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर गलियारे को पाकिस्तान की साजिश करार दिया है. अमरिंदर ने कहा है कि करतारपुर गलियारा आईएसआई का गेम प्लान है. सीएम अमरिंदर सिंह ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जावेद बाजवा ने इमरान खान के पीएम की शपथ लेने से पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू के सामने करतारपुर गलियारा खोले जाने की खबरों का खुलासा कर दिया था.

एक बयान में अमरिंदर सिंह ने कहा, ''करतारपुर गलियारा स्पष्ट रूप से आईएसआई का एक गेम प्लान है. यह पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ रची गई एक बड़ी साजिश नजर आती है. पाकिस्तान पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा है और इसलिए हम सभी को उसकी पहल से सावधान रहना चाहिए.''

सिद्धू के मामले पर उन्होंने कहा कि इसे जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया और जो इस मुद्दे को उठा रहे हैं वे यह साबित करने में असफल रहे कि यह आईएसआई का गेम प्लान है. मुख्यमंत्री ने सिद्धू के साथ अपने रिश्तों को ले कर अवांछित विवाद खड़ा करने पर अकाली दल और भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व पर हमला किया.

अमरिंदर ने कहा, ''करतारपुर साहिब गलियारा खोले जाने की मांग विभाजन के बाद से थी. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और डा. मनमोहन सिंह ने करतारपुर गलियारा खोले जाने के मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष उठाया था. मैंने खुद भी मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान पाकिस्तानी पंजाब के तत्कालीन अपने समकक्ष परवेज इलाही और उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था.''

पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे समय में वहां जाने के बारे में नहीं सोच सकता जब पाकिस्तानी सेना भारतीय सैनिकों और नागरिकों को मार रही हो.

सिद्धू के बयान के बाद शुरू हुए विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि इसे कुछ ज्यादा ही तूल दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह मुद्दा शायद ही उठाये जाने लायक था क्योंकि सिद्धू ने हमेशा मुझे पिता की तरह माना है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget