एक्सप्लोरर

Oommen Chandy: 50 साल तक एक ही सीट से लगातार चुनाव जीते ओमान चांडी, इतना दमदार था राजनीतिक सफर

Oommen Chandy Death: ओमान चांडी का राजनीतिक करियर बेहद दमदार रहा. वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में काफी सक्रिय थे. 

Oommen Chandy Passes Away: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी (Oommen Chandy) का मंगलवार (18 जुलाई) को निधन हो गया.  लंबी बीमारी के बाद 79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. केरल की राजनीति में ओमान का कद काफी बड़ा था. वह दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे और 12 बार विधायक चुने गए. अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने और भी कई पदों पर रहकर काम किया.

ओमान चांडी 1970 में पहली बार पुथुपल्ली सीट से चुनाव जीतकर केरल विधानसभा पहुंचे और 50 साल तक वहां एक भी चुनाव नहीं हारे. 2021 में उन्होंने अपना आखिरी चुनाव लड़ा था. 26 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला चुनाव लड़ा था और 5 दशकों तक पुथुपल्ली सीट लगातार कांग्रेस के पास रही. हालांकि, फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है, जितनी ओमान चांडी के समय पर थी. चांडी ने 1970, 1970, 1977, 1980, 1982, 1987, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में यहां से चुनाव लड़ा.

दो बार चुने गए मुख्यमंत्री
ओमान चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री चुने गए. उन्होंने 2004 से 2006 और 2011 से 2016 के दौरान सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली. इसके अलावा 2006 से 2011 के दौरान ओमान केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे. अपने राजनीतिक सफर के दौरान दो घोटालों में भी ओमान चांडी का नाम सामने आया. केरल के वित्त मंत्री रहते हुए उनका नाम पामोलेन स्कैम में सामने आया था. 1991 के इस घोटाले ने केरल की सियासत में भूचाल मचा दिया था. इस मामले में दो करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का आरोप था. इसके अलावा, केरल के सोलर स्कैम में भी उनका नाम सामने आया था.

कॉलेज के समय से ही राजीनित में सक्रिय थे ओमान
ओमान चांडी का जन्म 13 अक्टूबर, 1943 को केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम केओ चांडी और मां का नाम बेबी चांडी था. वह कॉलेज के समय से ही पॉलिटिक्स में काफी सक्रिय रहे. सीएमएस कॉलेज से बीए की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविटीज मे रहना शुरू कर दिया था. ओमान ने कानून की भी पढ़ाई की. एरनाकुलम के गवर्मेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: ओपी राजभर के NDA में जाने को शिवसेना ने बताया- 'बदमाशों का अड्डा', सामना में कहा- योगी के सीएम रहते रामभूमि में कीचड़?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget