एक्सप्लोरर

UP Politics: ओपी राजभर के NDA में जाने को शिवसेना ने बताया- 'बदमाशों का अड्डा', सामना में कहा- योगी के सीएम रहते रामभूमि में कीचड़?

शिवसेना (Shiv Sena) ने मुख्यपत्र सामना (Saamana) के जरिए कहा है कि बीजेपी (BJP) ने अपनी वॉशिंग मशीन में अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को डाला और धोकर साफ कर दिया, अब उनके पाप धुल गए हैं.

UP News: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले छोटे-छोटे दलों को साधने की कोशिश में जुटी बीजेपी (BJP) को रविवार को एक और सफलता मिली है. ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की नेतृत्व वाली सुभासपा अब एनडीए (NDA) में शामिल हो गई है. सुभासपा और बीजेपी के बीच गठबंधन होने पर शिवसेना (Shiv Sena) ने मुखपत्र सामना (Saamana) के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी है. सामना में इस गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है, "बदमाशों का आखिरी अड्डा."

अपने मुखपत्र के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा, "बीजेपी जितनी मेहनत कर रही है उसका वर्णन करने के लिए शब्द अपर्याप्त हो जाएंगे. महाराष्ट्र के बाद बीजेपी ने यूपी में भी कीचड़ फैला दिया है. योगी आदित्यनाथ जैसे लोकप्रिय, भगवा वस्त्रधारी नेता के वहां मुख्यमंत्री रहते हुए बीजेपी को उस रामभूमि में भी कीचड़ फैलानी पड़ रही है. सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी से निकाह कर लिया है."

UP Politics: NDA में आते ही ओम प्रकाश राजभर ने चौंकाया, इस बयान से उलझी BJP, नीतीश कुमार की भी तारीफ की

धुल गए उनके पाप
शिवसेना ने मुखपत्र में आगे कहा, "बीजेपी ने अपनी वॉशिंग मशीन में उन्हें डाला और धोकर साफ कर दिया और अब उनके पाप धुल गए हैं. राजभर की पार्टी को एनडीए का घटक बनाने के बाद से इस पार्टी के कुख्यात विधायक अब्बास अंसारी को भी बीजेपी  ने ‘पवित्र’ कर लिया है. अब्बास अंसारी मतलब अनेक हत्या, अपहरण, रंगदारी आदि कई मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं."

मुखपत्र में लिखा, "प्रयागराज से माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को मिट्टी में मिलाने का प्रण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया था. अतीक अहमद की हत्या कर दी गई, जबकि अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी पर ईडी, सीबीआई और पुलिस की कार्रवाई शुरू है. लेकिन अब ओमप्रकाश बीजेपी के चरणों में लीन होने के बाद गए हैं तो देखना होगा कि अंसारी को वैसी और कितनी सहूलियतें मिलती हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget