एक्सप्लोरर

BJP का दावा, 'देश में सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार ही भ्रष्टाचार मुक्त'

नई दिल्ली: बीजेपी ने रविवार को कहा कि देश में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारें ही भ्रष्टाचार मुक्त हैं. बीजेपी ने अपने दावे के पक्ष में 1948 के एक जीप स्कैंडल का राग भी अलापा.

''नेहरू के शासन में भी हुआ था जीप स्कैंडल''

बीजेपी प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, "सिर्फ दो नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी ने देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकारें दी हैं. यहां तक कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के शासन में भी एक जीप स्कैंडल हुआ था."

आपको बता दें कि जीप स्कैंडल उस समय हुआ था, जब वी के कृष्णा मेनन ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त थे. यह स्कैंडल भारतीय सेना के लिए जीप खरीदने से संबंधित था.

भारत सरकार ने कंपनी को दिए थे 2,000 जीपों के ठेके

भारत सरकार ने लंदन स्थित एक कंपनी को 2,000 जीपों के ठेके दिए थे, जिसकी साख अच्छी नहीं थी. अधिकांश धनराशि का भुगतान करने के बाद भी मात्र 155 जीपें यहां आ पाईं. बाद में कृष्णा मेनन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विश्वस्त सहयोगी और रक्षामंत्री बन गए.

राव ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, "मोदी ने शासन से भ्रष्टाचार समाप्त कर देशभक्ति का परिचय दिया है, जिससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता." उन्होंने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक का साहसपूर्ण निर्णय लेने के लिए भी मोदी की प्रशंसा की.

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत के पीछे खड़ी थी पूरी दुनिया

राव ने कहा, "इसके लिए अपार साहस चाहिए, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि पूरी दुनिया सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत के पीछे खड़ी थी." राव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तीन साल पूरे होने के बाद जनता अच्छा महसूस कर रही है. उन्होंने कहा, "जी हां, एक फील गुड जैसा वातावरण है...एक अच्छी शुरुआत हुई है और एक मजबूत बुनियाद पड़ी है, जिस पर एक अच्छी इमारत तेजी के साथ खड़ी की जा सकती है."

राव ने कहा, "पिछले तीन सालो में हम एक बड़ी ताकत के रूप में उभरे हैं..दुनिया का कोई भी देश हमें नजरअंदाज नहीं कर सकता." उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन की संभावना से इंकार किया और आशा जाहिर की कि राज्य में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन बना रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget