एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की राजनीति में फिलहाल कुछ है तो सिर्फ कनफ्यूजन, आखिर कब और कैसे होगा दूर?

महाराष्ट्र की राजनीति की इस उठापठक से आखिर क्या निकलेगा? सरकार कैसे बनेगी और कैसे दूर होगा कई दिनों से जारी कन्फ्यूजन.

मुंबई: महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी? बन भी पाएगी या नहीं? क्या महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगेगा? शिवसेना अगर एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिल कर सरकार बना भी लेती है तो सीएम कौन होगा? ये सभी वो सवाल हैं जिनका जवाब शायद वक्त ही दे सकता है. महाराष्ट्र की राजनीति में फिलहाल कुछ है तो सिर्फ कनफ्यूजन.

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पहले भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया क्योंकि भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है. इसके बाद शिवसेना को न्योता दिया गया और अब एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया गया है. इसके बाद भी साफ नहीं है कि सरकार बन भी पाएगी या नहीं.

आदित्य ठाकरे बोले- राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए और वक्त नहीं दिया

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं. वहीं एनसीपी ने 54 सीट और कांग्रेस 44 सीटें जीती थीं. सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है. यानि वो पार्टी सरकार बनाएगी जिसके पास 145 विधायकों का समर्थन है.

पहले ये तय माना जा रहा था कि बीजेपी और शिवसेना मिल कर सरकार बनाएंगी. लेकिन 50-50 फॉर्मूले पर बात अटक गई. शिवसेना चाहती थी कि ढाई साल के लिए सीएम पद उसे मिले और ढाई साल के लिए सीएम का पद भाजपा को मिले.

महाराष्ट्र: कांग्रेस के कन्फ्यूज़न ने शिवसेना को फंसाया, राज्यपाल ने नहीं दिया दो दिन का वक्त

लेकिन भाजपा की ओर से सीएम पद के चेहरे देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेसवार्ता में साफ कहा कि ऐसी कोई डील कभी हुई ही नहीं थी. इस बयान के बाद ये तय हो गया था कि दोनों पार्टियों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं और ऐसे में संजय राउत ने एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात भी की थी.

इस मुलाकात के बाद ये भी साफ था कि शिवसेना अब एनसीपी के साथ मिल कर सरकार बनाने पर विचार कर रही है. देखना ये था कि कांग्रेस कैसे इस गठबंधन का हिस्सा बनेगी. लेकिन आज खबर आई कि उद्धव ठाकरे ने सोनिया गांधी से फोन पर बात की है.

उद्धव ठाकरे ने सोनिया गांधी को फोन कर मांगा समर्थन, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- पहले विधायकों से बात कर लेते हैं

ऐसा लगने लगा था कि अब शिवसेना की सरकार बन जाएगी लेकिन थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस ने एक बयान जारी कर दिया और कहा कि एनसीपी के साथ अभी बातें जारी हैं. ऐसे में राज्यपाल कोश्यारी से मिलने पहुंचे आदित्य ठाकरे को दावा साबित करने के लिए दो दिन का वक्त नहीं मिल पाया.

अब देखना होगा कि आगे क्या होगा? महाराष्ट्र की राजनीति की इस उठापठक से आखिर क्या निकलेगा? सरकार कैसे बनेगी और कैसे दूर होगा कई दिनों से जारी कन्फ्यूजन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget