एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह और अक्षय कुमार कल लॉन्च करेंगे ‘भारत के वीर’ वेब पोर्टल और मोबाइल एप

नई दिल्ली: देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों के परिजनों को वेबपोर्टल और मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन मदद पहुंचाने की सुविधा कल से शुरू हो जायेगी. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ‘‘भारत के वीर’’ नाम के पोर्टल और मोबाइल एप की शुरूआत करेंगे.

अर्धसैनिक बल के जवानों की शहादत के बाद उनके परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ऑनलाइन दान दिया जा सकेगा. गृह मंत्रालय ने हाल ही में अक्षय कुमार के सुझाव पर यह वेबसाइट और एप तैयार किया है. उन्होंने सरकार को सलाह दी थी कि सीमा या आंतरिक सुरक्षा में तैनाती के दौरान शहीद हुए सशस्त्र बल के जवानों का ऑनलाइन ब्यौरा सार्वजनिक होना चाहिये. जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति शहीद जवान के परिवार को मदद मुहैया करा सके.

वेबपोर्टल और मोबाइल एप पर शहीद जवानों की लिस्ट और उनके परिजनों से संपर्क कायम करने की पूरी जानकारी मौजूद रहेगी. इसमें शहीद के किसी एक परिजन का बैंक खाता नंबर भी शामिल होगा जिससे कोई भी दानदाता बैंक खाते में सीधे राशि जमा करा सके. वेबसाइट पर शहीद हुये सैनिक की शहादत से जुड़े अभियान की जानकारी भी दर्ज होगी.

किसी भी परिजन के बैंक खाते में सहायता राशि जमा कराने की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गयी है. यह सीमा पूरी होते ही संबद्ध शहीद के परिजनों की जानकारी वेबसाइट से अपने आप हट जायेगी. अधिकारी ने बताया कि सैन्य अभियानों में गंभीर रूप से घायल हुए जवानों की भी वेबसाइट पर जानकारी मुहैया कराने की भी योजना है. जिससे इन्हें इच्छुक दानदाता चिकित्सा सहायता भी मुहैया करा सकेंगे. इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां वेबसाइट पर अपडेट करने के लिये बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और एनएसजी के नोडल अफसर तैनात किये जायेंगे.

आपको बता दें 11 मार्च को छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ के 12 जवानों के परिजनों को अक्षय कुमार ने नौ लाख रुपये की सहायता राशि दी थी. इसके बाद बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये दान में दिये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget