एक्सप्लोरर

प्याज की कीमतों में नहीं आ रही है कमी, देश भर में लोग अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं प्रदर्शन

आज तो प्याज पॉलिटिक्स संसद की चौखट पर पहुंच हई. लोकसभा में भी कांग्रेस के सांसदों ने मोदी सरकार को घेरने के बाद सदन से वॉकआउट कर दिया.

नई दिल्लीः प्याज का भाव सौ से कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कई शहरों में तो सौ को पार कर चुका है और अब आज तो संसद में प्याज की गूंज सुनाई दी है. सरकार को तुर्की से प्याज आने का इंतजार है. शायद तब कहीं स्थिति सुधरे. बढ़ते दामों की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे प्याज को माता का दर्जा देकर उसकी पूजा की जा रही है.

पूजा और कर्मकांड के लिए विख्यात वाराणसी के लोग भजन और आरती करके प्याज के दाम कम करने की प्रार्थना कर रहे हैं.

अब बात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जहां प्याज के दाम शतक लगाकर भी महंगाई की क्रीज पर नॉट ऑउट हैं. भोपाल में प्याज सौ रुपये से 125 रुपये किलो तक बिक रहा है, और ऐसे में मंहगाई के बोझ तले दबा आम आदमी सरकार से राहत देने की गुहार लगा रहा है.

पटना में प्याज 90 के पार

देश के कई शहरों में प्याज के दाम सैकड़े का आंकड़ा छूने के लिए बेताब हैं, बिहार की राजधानी पटना में प्याज के दाम 90 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. ऐसे में प्याज की बढ़े दामों पर राजनीतिक डिस्काउंट लेने के लिए जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने पटना में बीजेपी ऑफिस के बाहर प्याज की दुकान सजा ली.

पप्पू यादव से प्जाय खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है क्योंकि पप्पू 35 रुपये प्रति किलो के दाम से प्याज बेच रहे हैं. ओडिशा के भुवनेश्वर में कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को 40 रुपये प्रति किलो प्याज बेचा.

संसद में गूंजा प्याज पॉलिटिक्स

आज तो प्याज पॉलिटिक्स संसद की चौखट पर पहुंच हई. लोकसभा में भी कांग्रेस के सांसदों ने मोदी सरकार को घेरने के बाद सदन से वॉकआउट कर दिया. कांग्रेस ने लोकसभा के अंदर तो आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया.

प्याज पर पॉलिटिक्स चल रही है लेकिन सरकार ने पिछले महीने ही ये कहकर हाथ खड़े कर दिए कि कुदरत के कहर ने ऐसी स्थिति पैदा की है. बताया जा रहा है कि सरकार तुर्की से प्याज मंगा रही है जिसके आने के बाद कीमत काबू में होने की उम्मीद है.

नागरिकता संशोधन बिल पर कल लग सकती है कैबिनेट की मुहर, विपक्ष ही नहीं, JDU भी है खिलाफ

प्याज का 'शतक', कई शहरों में दाम 100 रुपये के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget