एक्सप्लोरर

प्याज के निर्यात पर बैन लगाने पर NCP प्रमुख शरद पवार बोले- ऐसी परिस्थिति में पाकिस्तान उठा सकता है फायदा

पवार ने आगे कहा, इस परिस्थिति में अन्य देश बे-वजह निर्यात मामले में प्याज निर्यात कर फायदा उठा सकते है जैसे पाकिस्तान.

केंद्र सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित लगा दिया है. एनसीपी चीफ शरद पवार ने केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर लगाई गई पाबंदी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पवार ने कहा है, "केंद्र सरकार ने अचानक से प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया, जिसके चलते महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक बेल्ट में बड़े पैमाने पर नाराजगी और रोष दिखाई दे रहा है. साथ ही अलग-अलग राजनीति दल के प्रतिनिधि भी मुझसे कल देर रात संपर्क कर केंद्र सरकार को इस प्रतिक्रिया बाबत जानकारी देने की विनती की."

पवार ने आगे कहा, "इन हालात में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत देश निर्यात मामले में एक भरोसेमंद देश नहीं है. इस तरह की प्रतिमा और छवि भारत देश की बनने की संभावना है, जो हमें नहीं मंजूर है. इस परिस्थिति में अन्य देश बे-वजह निर्यात मामले में प्याज निर्यात कर फायदा उठा सकते है जैसे पाकिस्तान. इन सब बातों को विचार कर एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से हमने इस बारे में विनती कर विचार करने के लिए निवेदन किया है."

बढ़ती कीमतों के बीच लिया गया है ये फैसला निर्यात पर प्रतिबंध का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब प्याज की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 40 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रहा है. वहीं कई शहरों में इसकी कीमत 50 रुपये प्रति किलो है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘ प्याज की सभी किस्मों के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है.’’

बता दें कि भारत से बांग्लादेश, मलेशिया, यूएई और श्रीलंका में अधिक निर्यात होता है. भारत ने अप्रैल-जून के दौरान 19.8 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया था.

ये भी पढ़ें- सब्जियों के दाम छूने लगे आसमान, प्याज-टमाटर की कीमतें चढ़ीं, जानें कितना महंगा हो रहा है आपका खाना कंगना रनौत का जया बच्चन पर पलटवार, बोलीं- अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget