एक्सप्लोरर

ONGC Chopper Accident: हेलिकॉप्टर हादसे में ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों समेत चार की मौत

यह हादसा मुंबई तट से 50 मील की दूरी पर हुआ है. कंपनी अधिकारियों ने बताया कि फ्लोटर्स की मदद से हेलिकॉप्टर कुछ देर के लिए डूबने से बचा रहा जिससे सभी नौ लोगों को बाहर निकलने में मदद मिली.

ONGC Chopper Accident: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के अधिकारियों को लेकर जा रहा पवन हंस हेलिकॉप्टर (Pawan Hans Helicopter) मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में ओएनजीसी (ONGC) के तीन और एक अन्य समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई है. कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत कुल नौ लोग सवार थे. अब तक नौ में से छह लोगों को बचा लिया गया है. 

यह हादसा मुंबई तट से 50 मील की दूरी पर हुआ है. कंपनी अधिकारियों ने बताया कि फ्लोटर्स की मदद से हेलिकॉप्टर कुछ देर के लिए डूबने से बचा रहा जिससे सभी नौ लोगों को बाहर निकलने में मदद मिली. उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार चार लोग बेहोश हो गए थे.

उनको नौसेना के एक हेलिकॉप्टर के जरिये मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को यह हादसा तब हुआ जब ओएनजीसी का एक हेलिकॉप्टर अरब सागर में कंपनी के रिग पर उतरते समय गिर गया. 

नौसेना ने चलाया बचाव अभियान
नौसेना ने मुंबई से 60 नॉटिकल मील दूर ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर पर सवार यात्रियों और चालक दल को बचाने के लिए सीकिंग तथा एएलएच हेलिकॉप्टरों और भारतीय नौसेना के जहाज तेग को लगाया. तटरक्षक ने भी एक जहाज को इस काम के लिए लगाया वहीं मुंबई से भी एक जहाज मंगाया गया और उसे बचाव अभियान के लिए भेजा गया. 

अधिकारी के अनुसार तटरक्षक (Coast Guard) के विमान ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लाइफ राफ्ट भी समुद्र में गिराये और समुद्र बचाव समन्वय केंद्र (Mumbai) ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा (International Security) नेट को सक्रिय किया. उन्होंने कहा कि घटना किन परिस्थितियों में घटी, यह भी स्पष्ट नहीं है. अन्य विवरण का इंतजार है. अरब सागर में ओएनजीसी (ONGC) के अनेक रिग हैं.

Udaipur Murder Case: नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर शख्स की दुकान में घुसकर हत्या, सीएम गहलोत ने की शांति की अपील

Maharashtra Crisis: देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात, महाराष्ट्र के सियासी संकट पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget