एक्सप्लोरर

Maharashtra Crisis: देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात, महाराष्ट्र के सियासी संकट पर हुई चर्चा

Maharashtra Political Crisis: पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में एमवीए सरकार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे.

Devendra Fadnavis Meet JP Nadda: महाराष्ट्र में पैदा हुई राजनीतिक अस्थिरता के बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और फिर बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्व सीएम ने दोनों नेताओं से महाराष्ट्र के सियासी संकट को लेकर चर्चा की. अमित शाह के साथ 40 मिनट तक बैठक हुई जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए सोमवार को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की कोर कमेटी की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस दिल्ली आए हैं. 

शिवसेना के 40 बागी विधायकों सहित महाराष्ट्र के लगभग 50 बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं. इससे पहले आज दिन में शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा और देवेंद्र फडणवीस को एमवीए सरकार के संकट में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी थी. राउत ने कहा था कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनकी पार्टी (भाजपा), फडणवीस और पीएम मोदी का नाम खराब हो जाएगा. 

क्या है मौजूदा स्थिति?

महाराष्ट्र में शिवसेना और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट के बीच सियासी खींचतान अब सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गई है. अलग हुए खेमे की ओर से दायर याचिका में शिंदे और 15 अन्य बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्रवाई को चुनौती दी गई दी. जिस पर बीते दिन सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट को राहत दी थी. कोर्ट ने बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों को महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा जारी नोटिस में पेश होने का समय बढ़ाकर 12 जुलाई, शाम 5.30 बजे तक कर दिया था. 

2019 में चुनाव के बाद फडणवीस बने थे सीएम 

गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना अलग हो गई थी. इसके बाद एनसीपी के अजीत पवार के समर्थन से बीजेपी ने सरकार बनाई और फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, लेकिन अपने डिप्टी और एनसीपी नेता अजीत पवार के पद छोड़ने के बाद जल्द ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था. 

शिवसेना ने बीजेपी छोड़ एनसीपी, कांग्रेस के साथ बनाई थी सरकार

फडणवीस के पद छोड़ने के बाद, शिवसेना (Shiv Sena), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस (Congress) ने चुनाव के बाद गठबंधन करके उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में चुना था. 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं थी. अब करीब ढाई साल बाद शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बगावत करने के बाद इस गठबंधन सरकार में उथल-पुथल मच गई है.

ये भी पढ़ें-

Maharashtra Political Crisis: सीएम उद्धव ठाकरे ने किया बड़ा दावा- 'शिंदे गुट के कई विधायक संपर्क में', बागियों से की ये भावुक अपील

Maharashtra Political Crisis: फ्लोर टेस्ट पर बोलीं एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, 'मैं कोई ज्योतिष नहीं' 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget