एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का दावा- येदियुरप्पा सरकार एक साल भी नहीं चल पाएगी

मध्यावधि विधानसभा चुनाव का अनुमान व्यक्त करते हुए सिद्धारमैया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें और पार्टी को मजबूत बनाएं. उन्होंने पूछा कि 105 विधायकों के साथ बीजेपी कब तक सरकार में रह पाएगी.

बेंगलुरु: कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने सोमवार को एक महीना पूरा कर लिया. इसके साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने दावा किया कि मौजूदा सरकार एक साल भी नहीं चल पाएगी. मध्यावधि विधानसभा चुनाव का अनुमान व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें और पार्टी को मजबूत बनाएं.

सिद्धारमैया ने कहा, ''मैंने कहा कि पार्टी को मजबूत करो. चुनाव किसी भी समय हो सकता है, क्योंकि किसी को भी विश्वास नहीं है कि येदियुरप्पा सरकार लंबे समय तक चलेगी.'' उन्होंने हुबली में कहा, ''...यदि उन्होंने बागियों (कांग्रेस-जेडीएस के अयोग्य घोषित किए गए 17 विधायकों) के सहयोग से सरकार बनाई है तो क्या यह लंबी चल सकती है? मुझे नहीं लगता कि वे एक साल भी रह पाएंगे.''

सिद्धारमैया ने कहा कि यदि वे (बीजेपी) एक साल तक भी सरकार चला लेते हैं तो यह बड़ी चीज होगी. उन्होंने पूछा कि 105 विधायकों के साथ बीजेपी कब तक सरकार में रह पाएगी. उन्होंने कहा, ''उनके (बीजेपी) पास जनादेश नहीं है, उन्होंने खरीद-फरोख्त की. लोग उन्हें सबक सिखाएंगे.''

मध्य प्रदेश: कमलनाथ की केंद्र सरकार से अपील- नक्सल प्रभावित दो जिलों में 4G नेटवर्क उपलब्ध कराया जाए

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget