एक्सप्लोरर

अगस्त में दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों में करीब एक तिहाई बाहर के

अगस्त में दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों के आंकड़े आए हैं.आंकड़ों के मुताबिक करीब एक तिहाई भर्ती मरीज अन्य राज्यों के थे.

नई दिल्ली: अगस्त में दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराए गए कोरोना वायरस के मरीजों में करीब एक तिहाई अन्य राज्यों के थे. सरकारी आंकड़े में यह बात सामने आई है. आंकड़ों के मुताबिक तीन अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक वायरस से जितने लोगों की जान गई उनमें आधे से अधिक गैर बाशिंदे थे.

कोरोना के भर्ती एक तिहाई मरीज अन्य राज्यों के

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा था कि यहां कोविड-19 के मामलों में इजाफा कई कारणों से हुआ है. उसमें एक प्रमुख कारण बाहर से इलाज के लिए लोगों का यहां आना है. इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से चले गए प्रवासी श्रमिकों का लौटना और जांच में वृद्धि आदि शामिल हैं. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अगस्त में दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 8 हजार 577 मरीज भर्ती कराए गए. जिनमें से 2 हजार 536 अन्य राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के थे.

दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के आए आंकड़े

निजी अस्पतालों में दिल्ली से अधिक बाहर के कोविड-19 मरीज भर्ती रहे. बी एल कपूर अस्पताल में भर्ती 98 मरीजों में 51 बाहर के थे. इसी तरह, अपोलो अस्पताल में भर्ती 158 मरीजों में 111 दिल्ली से नहीं थे. आंकड़ों के मुताबिक तीन अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक शहर में करीब 395 कोविड-19 मरीजों की जान चली गई जिनमें 210 राष्ट्रीय राजधानी के बाहर के थे. आप सरकार ने जून में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि का अनुमान लगाते हुए विवादस्पद फैसला लिया था. जिसके मुताबिक दिल्ली के अस्पतालों में बेड को केवल दिल्लीवालों के लिए आरिक्षत कर दिया गया. लेकिन दिल्ली सरकार के फैसले पर काफी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. यहां तक अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसले को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पलट दिया.

यात्रा पाबंदियों, बाढ़ और कोरोना संकट के चलते कई उम्मीदवार NEET-JEE की परीक्षा नहीं दे पाएंगे

मध्य प्रदेश: उद्घाटन से पहले ही तीन करोड़ की लागत के बना पुल बाढ़ में बहा, एक महीने पहले ही बना था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget