एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह मामले में ऑनलाइन फर्जी खबरें फैलाने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने वाली एक वीडियो यूट्यूब पर डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फर्जी खबरें फैलाने वाली और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने वाली एक वीडियो यूट्यूब पर डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने आज बताया कि मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने आरोपी उमर सर्वांग्या के खिलाफ कार्रवाई की है. यह पाया गया है कि वीडियो मानहानिकारक है और राज्य सरकार और नगर पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं.

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच दुश्मनी पैदा करना या बढ़ावा देने वाले बयान देना), 500 (मानहानि), 501 (जानते हुए मानहानिकारक सामग्री मुद्रित करना) और 504 (शांति भंग करने के लिए उकसाने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत पिछले महीने मामला दर्ज किया गया था.

उन्होंने बताया, "हमने पाया कि वीडियो मानहानिकारक है और महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की छवि को क्षति पहुंचा रही हैं." अधिकारी ने आगे बताया कि मामले की जांच के बाद हमने उस व्यक्ति को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत उसे नोटिस जारी किया था.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया. बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी.

यह भी पढ़ें- 

शाहरुख खान ने पिछले 20 महीनों में संजय लीला भंसाली, सलमान खान और अली अब्बास जफर की फिल्मों को किया खारिज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget