एक्सप्लोरर

वन नेशन वन राशनकार्ड योजना में जम्मू-कश्मीर समेत 4 और राज्य जुड़े

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को 31 मार्च 2021 तक पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है. उसके बाद पूरे देश के लोग देश में कहीं से भी अपने कोटे का सरकारी राशन ले सकेंगे.

देशभर में एक ही राशन कार्ड से कहीं भी अपना अनाज खरीदने का सपना पूरा होने का समय अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है. तकरीबन हर महीने कोई न कोई नया राज्य इस योजना से जुड़ता जा रहा है. आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और 3 राज्य इस योजना से जुड़ गए.

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड योजना से जुड़े केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अलावा जिन 3 राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना आज से लागू हुई है. उनमें उत्तराखंड, मणिपुर और नागालैंड शामिल हैं. अब इन राज्यों में रहने वाले बाकी राज्यों के लोग अपने गृह राज्य के राशन कार्ड के जरिए सरकारी राशन की दुकान से अपना आवंटित अनाज ले सकेंगे. इसी तरह इस योजना में पहले से शामिल राज्यों में रहने वाले इन 4 राज्यों के लोग भी अपने हिस्से का सरकारी राशन ले सकेंगे.

नए राशन कार्ड की ज़रूरत नहीं इस योजना की एक खासियत ये है कि इसमें लाभार्थियों को अलग से कोई राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ती है. उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश का कोई मूल निवासी अगर नौकरी या किसी वजह से महाराष्ट्र में रह रहा है तो अपने मूल राशन कार्ड से ही वो महाराष्ट्र में भी अपने कोटे का सरकारी राशन लजे सकता है. इसके लिए केवल उसके राशन कार्ड का आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी होता है.

31 मार्च तक पूरे देश में योजना होगी लागू इस योजना को 31 मार्च 2021 तक पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है. उसके बाद पूरे देश के लोग देश में कहीं से भी अपने कोटे का सरकारी राशन ले सकेंगे. हालांकि खाद्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस साल के अंत तक इसे देशभर में लागू कर दिए जाने की कोशिश हो रही है.

कौन कौन राज्य हैं शामिल ? 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योजना लागू हो चुकी है. ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात , आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, केरल, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा , कर्नाटक, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और दादर नागर हवेली और दामन दीव शामिल हैं. मतलब ये कि इन राज्यों के राशनकार्ड धारी इन राज्यों में कहीं से भी अपने कोटे का राशन ले सकते हैं.

इन राज्यों में योजना लागू हो जाने से क़रीब 65 करोड़ यानि 80 फीसदी लाभार्थियों को इसका फायदा मिलना शुरू हो गया है. हम जानते हैं कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना देश के उन 81 करोड़ लोगों के लिए है जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत सस्ता अनाज मिलता है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget