एक्सप्लोरर

सभी दलों की बैठक खत्मः 'एक देश एक चुनाव' पर सर्वदलीय कमिटी बनाने का फैसला हुआ

बैठक के एजेंडे में पहला मुद्दा संसद के दोनों सदनों में कामकाज को बढ़ाने का था. दूसरा मुद्दा ‘एक देश एक चुनाव’ का रहा. बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन सहित पांच अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराये जाने (एक देश एक चुनाव) पर जो सर्वदलीय बैठक बुलाई है वो खत्म हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई राजनीतिक दलों के अध्यक्षों ने इस बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन सहित पांच अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई है.

मीटिंग खत्म होने के बाद पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी फिर प्रधानमंत्री बाहर निकले, बैठक में एक सर्वदलीय कमिटी बनाने का फ़ैसला लिया गया है. राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि सभी पार्टियों के अध्यक्ष को आमंत्रित किया था. उन्होंने स्वयं बैठक का संचालन किया और बैठक के पांच एजेंडे थे. इसमें से संसद की उत्पादकता पर लगभग आम सहमति रही. वहीं एक देश एक चुनाव पर ज्यादातर ने सहमति दी है पर कुछ ने पूछा कि ये कैसे होगा? तय किया गया है कि इसके लिए कमेटी बनेगी. इसके अलावा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. आकांक्षी जिलों के विकास पर आगे भी चर्चा होगी. जल प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है जिसके लिए पानी बचाना ही एक रास्ता है. जल संरक्षता आंदोलन को आगे बढ़ाना है. राजनाथ सिंह ने कहा कि ये सारे एजेंडे सरकार के एजेंडे नहीं हैं बल्कि देश के एजेंडे हैं.

कौन-कौन आया मीटिंग में

मीटिंग में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे और सीपीआई के सीताराम येचुरी और सुधाकर रेड्डी के साथ डी राजा भी पहुंचे हैं. जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती भी मीटिंग में पहुंची हैं.

पीएम के द्वारा बुलाई गई मीटिंग में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंच चुके हैं और नवीन पटनायक भी पहुंच चुके हैं. सरकार की तरफ से नरेंद्र सिंह तोमर, राजनाथ सिंह, अमित शाह पहुंच चुके हैं और थावरचंद गहलोत भी मीटिंग में आ चुके हैं. राम विलास पासवान भी पहुंचे हैं. जे पी नड्डा भी मीटिंग में पहुंच चुके हैं. फारूक अब्दुल्ला और शरद पवार पहुंचे हैं.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम जगह मोहन रेड्डी भी इस बैठक में पहुंच चुके हैं. हालांकि खबर है कि सीपीएम मीटिंग में एक देश एक चुनाव का विरोध करेगी. अपना दल से आशीष पटेल जो कि अनुप्रिया पटेल के पति हैं वो इस मीटिंग में पहुंच चुके हैं.

क्या है बैठक का एजेंडा बैठक के एजेंडे में पहला मुद्दा संसद के दोनों सदनों में कामकाज को बढ़ाने का है. दूसरा मुद्दा ‘एक देश एक चुनाव’ है. एजेंडे में तीसरे स्थान पर आजादी के 75 साल पूरे होने पर नये भारत के निर्माण की कार्ययोजना और चौथे स्थान पर 150वीं गांधी जयंती के आयोजन की रूपरेखा शामिल किया है. बैठक के एजेंडे का पांचवां मुद्दा विकास की दौड़ में शामिल किए गये चुनिंदा ‘आकांक्षी जिलों’ में विकास कार्यो पर चर्चा शामिल है.

बैठक के पांच सूत्री एजेंडे में ‘एक देश एक चुनाव’ और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अलावा संसद के दोनों सदनों में कामकाज का स्तर बढ़ाने, आजादी की 75वें सालगिरह पर नया भारत बनाने की कार्ययोजना और विकास की दौड़ में शामिल चुनिंदा जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा शामिल है. इस पर सभी राजनीतिक दलों से विचार विमर्श करने के लिये प्रधानमंत्री ने ये बैठक बुलाई है.

एसपी-बीएसपी समेत इन्होंने शामिल होने से किया इंकार कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बीएसपी और एसपी और आरजेडी सहित कुछ अन्य गैर एनडीए दलों ने ‘एक देश एक चुनाव’ के मुद्दे पर असहमति जताते हुये बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है.

वहीं एक देश, एक चुनाव पर बीएसपी की प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि ये देश का मुद्दा नहीं बल्कि बीजेपी का नया ढकोसला है ताक़ि ईवीएम की धांधलियों के ज़रिए देश के लोकतंत्र को हाईजैक करने जैसे गंभीर मुद्दे से देश का ध्यान भटकाया जा सके.

एक राष्ट्र, एक चुनाव के नारे पर सभी दलों में सहमति बनाने के लिए पीएम मोदी की तरफ़ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे. एसपी की तरफ़ से कहा गया है कि जबतक पीएम मोदी अपनी पिछली सरकार में घोषणापत्र में किये वायदे को पूरा नहीं करते, तबतक इस तरह की बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच एक्टिव हुए PM मोदी, कुवैत के क्राउन प्रिंस को लगाया फोन, जानिए क्या हुई बात
US-ईरान जंग के बीच एक्टिव हुए PM मोदी, कुवैत के क्राउन प्रिंस को लगाया फोन, जानिए क्या हुई बात
आंध्र प्रदेश में मुफ्त बस में सफर कर सकेंगे दिव्यांग, शुरू हुई 'दिव्यांग शक्ति' सेवा
आंध्र प्रदेश में मुफ्त बस में सफर कर सकेंगे दिव्यांग, शुरू हुई 'दिव्यांग शक्ति' सेवा
'कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है', बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
'कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है', बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
खत्म होगी तेल की टेंशन! मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत के लिए आई बड़ी गुडन्यूज, रूस ने दी बड़ी राहत
खत्म होगी तेल की टेंशन! मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत के लिए आई बड़ी गुडन्यूज, रूस ने दी बड़ी राहत

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget