एक्सप्लोरर

Monkeypox cases: केरल में मंकीपॉक्स के तीसरे मामले की पुष्टि, UAE से लौटा था शख्स, निगरानी में पूरा परिवार

Monkeypox in Kerala: केरल में मंकीपॉक्स का ये तीसरा मामला है. केरल सरकार ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था.

Monkeypox In Kerala: केरल में मंकीपॉक्स का एक और केस मिल गया है. इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी है. उन्होंने बताया कि संक्रमित शख्स 16 जुलाई को यूएई से मल्लपपुरम आया है. उसे बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. जहां उसमें मंकीपॉक्स संक्रमण के लक्षण दिखने लगे. फिलहाल मरीज के परिवार और उसके संपर्क में आने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है. इस केस के साथ ही राज्य में अब तक तीसरे मामले की पुष्टि हो चुकी है.  

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को सामने आया था. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे एक 35 साल के शख्स में मंकीपॉक्स होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद एक उच्च-स्तरीय केंद्रीय टीम केरल  भेजी गई थी. इस टीम को स्वास्थ्य उपायों को लागू करने करने के लिए राज्य के अधिकारियों की मदद करने की जिम्मेदारी दी गई थी.

केरल सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए  14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया था. इसके साथ ही राज्य के चारों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क (Help Desks) बना दी गई.  लेकिन 13 जुलाई को दुबई से कन्नूर पहुंचे 31 साल के एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया जिसकी पुष्टि बीते 18 जुलाई को हुई. 

यह एक इंसान से दूसरे इंसान में एक-दूसरे की सांस ड्रॉप्लेट्स से फैलता है. हालांकि यह तभी संभव है, जब कोई दूसरा इंसान संक्रमित मरीज के साथ बहुत लंबे वक्त तक नजदीकी संपर्क में रहा हो. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मंकीपॉक्स का वायरस मरीज के शरीर के तरल पदार्थ या घाव के सीधे संपर्क में आने से फैलता है. मरीज के इस्तेमाल किए गए कपड़ों के जरिए भी ये फैलता है. हालांकि,मंकीपॉक्स खास तौर पर एक जूनोसिस है, मतलब ऐसी बीमारी जो संक्रमित जानवरों से इंसानों में फैलती है.

अफ्रीका में इस बीमारी के फैलने की यही वजह रही, लेकिन भारत में मंकीपॉक्स के इस तरह फैलने की संभावना बेहद कम है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जानवरों से इंसान में मंकीपॉक्स संक्रमण केवल संक्रमित जानवरों के काटने, खरोंचने या जंगली जानवरों का मांस खाने से ही फैल सकता है. इनमें चूहे, गिलहरियां,बंदर जैसे जानवर शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:

केरल में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि, क्या भारत में इसके फैलने का खतरा है?

क्या यौन संपर्क से तेजी से फैल रहा है मंकीपॉक्स? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget