एक्सप्लोरर

हिन्दू हो या मुसलमान, सभी धर्मों के लिए है एक संविधान, वक्फ पर नए कानून से मिलेगी मजबूती: बाबा रामदेव

Baba Ramdev on Waqf Law: बाबा रामदेव ने वक्फ (संशोधन) बिल को लेकर कहा है कि देश में हिन्दू हो या मुसलमान, सभी धर्मों के लिए एक संविधान है, इसलिए वक्फ पर नए कानून से इस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Baba Ramdev News: योग गुरु बाबा रामदेव ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में वक्फ (संशोधन) बिल को लेकर बड़ा बयान दिया. बाबा रामदेव ने कहा कि भारत में हिन्दु, मुसलमान, सिख, ईसाइ, जैन और बौद्ध सबके लिए समान रूप से एक संविधान है यानी सभी के लिए एक कानून की व्यवस्था है. वक्फ पर नए कानून बनने से इस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. आज रामनवमी के मौके पर दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट), कृपालु बाग आश्रम और दिव्य योग मंदिर राममुलख दरबार एकाकार हो गए. दिव्य योग मंदिर राम मुलख दरबार ने पतंंजलि योगपीठ में अपना विलय कर दिया है. बाबा रामदेव ने इसी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल पर यह बात कही. 

वक्फ कानून पर एक सवाल का जवाब देते हुए स्वामी रामदेव ने कहा, ''पूरे भारत में हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाइ, जैन, बौद्ध सबके लिए समान रूप से एक संविधान है. वक्फ कानून बनने से इस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. अगर वक्फ कानून नहीं बनता तो पूरे देश मेंं विभिन्न समुदाय केे लोग अलग-अलग बोर्ड बनाने की मांग करते रहेंगे.'' उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल वक्फ कानून का विरोध वोटों की राजनीति के लिए कर रहे हैं. स्वामी रामदेव ने उत्तराखंड सरकार द्वारा गांव के नाम बदले जाने का भी समर्थन किया.

मुसलमानों को भी पता है कि राम उनके पूर्वज हैं- बाबा रामदेव

पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा से पाबंदी हटाए जाने को लेकर स्वामी रामदेव ने कहा, ''इस प्रकार की पाबंदियां राजनीति से प्रेरित होकर वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए लगाई जाती हैं. रामनवमी, जन्माष्टमी और ईद आदि धार्मिक पर्वों पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए. भारत सनातन का देश है, राम, कृष्ण, हनुमान, शिव का देश है. इसमें सबका आदर है. कोई किसी से घृणा न करे. हिन्दुत्व किसी से घृणा नहीं करता. मुसलमान भी अपना ईमान, मजहब तो मानें किंतु उन्हें भी पता है कि राम उनके भी पूर्वज हैं.''

विलय को लेकर स्वामी रामदेव ने कहा कि तीस साल पहले हमने संन्यास ग्रहण कर अपने संस्थान का नाम दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) रखा था. बाद में हमें पता चला कि योगेश्वर स्वामी राम लाल जी का संस्थान दिव्य योग मंदिर राममुलख दरबार पहले से ही है. यह अद्भुत संयोग ही है कि दोनों संस्थान आज एकाकार हो गए. योग की परम्परा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए योगाचार्य स्वामी लाल महाराज ने यह आहुति रामनवमी के पावन अवसर पर पतंजलि योगपीठ को अर्पित की है.

योग पर रामदेव जैसा काम कोई नहीं कर पाएगा- स्वामी लाल महाराज 

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभमानाएं देते हुए कहा कि भगवान राम हमारे जीवन, ऊर्जा, सेवा कार्यों व भावनाओं में जाग्रत हों जिससे हम आपसी सौहार्द के साथ एक होकर राष्ट्रसेवा व सृजन के कार्य कर सकें. वहीं,  योगाचार्य स्वामी लाल महाराज ने कहा कि स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग को घर-घर प्रतिष्ठित करने का जो कार्य किया है, वह न तो पहले कभी किसी ने किया है और न ही भविष्य में कोई कर पाएगा.

यह भी पढ़ें-

'ईद-क्रिसमस मनाती हैं, लेकिन रामनवमी के एक जुलूस में नहीं शामिल हुईं', बीजेपी का ममता बनर्जी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार समेत इन राज्यों को दिया बड़ा तोहफा
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार समेत इन राज्यों को दिया बड़ा तोहफा
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget