एक्सप्लोरर

Shocking: माता-पिता को दिल्ली स्टेशन पर छोड़, अकेले मथुरा पहुंचा डेढ़ साल का बच्चा

रेलवे नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस (12628) में सवार होने के लिए स्टेशन पहुंचे एक परिवार के साथ यह हादसा हुआ है और मापा-पिता स्टेशन पर रह गए हैं जबकि डेढ़ साल का बच्चा ट्रेन में सवार हो गया है.

मथुरा: घर से बेंगलुरु जाने के लिए निकले परिवार के साथ रविवार को हुई ध्क घटना खट्टी-मीठी यादों वाली बन गई, जब उनका डेढ़ साल का बच्चा माता-पिता को छोड़कर अकेले ट्रेन से मथुरा पहुंच गया, लेकिन रेलवे की मदद से कुछ ही घंटों में पूरा परिवार फिर साथ था.

मथुरा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी टीम

रेलवे चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर सईद ने बताया कि रविवार की शाम रेलवे नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस (12628) में सवार होने के लिए स्टेशन पहुंचे एक परिवार के साथ यह हादसा हुआ है और मापा-पिता स्टेशन पर रह गए हैं जबकि डेढ़ साल का बच्चा ट्रेन में सवार हो गया है. उन्होंने बताया कि सूचना पाकर टीम मथुरा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने बच्चे को उतारा और उसके परिवार को सूचित किया.

कैसे घटी घटना?

उन्होंने बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के जटपुराखेड़ा निवासी मुस्तकीम और उसकी पत्नी अपने बच्चे अदनान के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रविवार की शाम साढ़े सात बजे कर्नाटक एक्सप्रेस में सवार होने वाले थे. स्टेशन पर ही उनकी दोस्ती बिजनौर निवासी हबीबा नामक महिला से हुई, जो अपने पति के साथ उसी ट्रेन पर सवार होने वाली थी.’’ उन्होंने बताया कि स्टेशन पर बातचीत के दौरान हबीबा ने अदनान को अपनी गोद में ले लिया और उसे लेकर ट्रेन की कोच संख्या एस -12 में सवार हो गई. लेकिन जब तक मुस्तकीम और उसकी पत्नी ट्रेन में सवार हो पाते, ट्रेन चल दी और दोनों स्टेशन पर ही रह गए.

सईद ने बताया कि मुस्तकीम ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे को दी. रेलवे चाइल्ड लाइन ने राजकीय रेलवे पुलिस की मदद से बच्चे को बरामद कर लिया. उन्होंने बताया, ‘‘देर रात डेढ़ बजे मुस्तकीम और उसकी पत्नी इंटरसिटी एक्सप्रेस से मथुरा पहुंचे. सामान्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चा उन्हें सौंप दिया गया.’’

यह भी पढ़ें-

ब्रिटेन में कोरोना के एक और स्ट्रेन से हड़कंप, साउथ अफ्रीका से आ रहे लोगों की रोकी यात्रा, लॉकडाउन सख्त

दिल्ली में UK से आए यात्री कोरोना के नए स्ट्रेन के शिकार हैं या नहीं? जांचने के लिए की जाएगी जिनोम सिक्वेंसिंग
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget