एक्सप्लोरर

जब गृहमंत्री थे चिदंबरम तब गिरफ्तार हुए थे अमित शाह, आज शाह हैं गृहमंत्री तो गिरफ्तार हुए चिदंबरम

चिदंबरम पर आईनेक्स मीडिया मामले में कुल 305 करोड़ के घोटाले और विदेशी निवेश के लिए गलत तरीके से मंजूरी दिलाने और बदले में 4 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है. 2007 में यूपीए वन की मनमोहन सरकार में पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे और ये मामला उसी वक्त का है.

नई दिल्ली:  आईनेक्स मीडिया घोटाले मामले में सीबीआई ने कल मनमोहन सरकार में गृहमंत्री और वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया. ठीक 9 साल और 28 दिन पहले जब चिदंबरम गृह मंत्री थे तब गुजरात के तत्कालीन गृहमंत्री अमित शाह को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन आज अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री हैं तो चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया है.

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में हुई थी अमित शाह की गिरफ्तारी

देश के वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह को 25 जुलाई साल 2010 में सीबीआई ने सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था. और आज चिदंबरम आईनेक्स मीडिया को नियमों की अनदेखी कर 305 करोड़ के विदेशी निवेश की मंजूरी देने के आरोप में सीबीआई की गिरफ्त में हैं.

CBI पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे चिदंबरम, ED के सहायक निदेशक राकेश आहूजा का ट्रांसफर

वक्त बदला, किरदार बदले, मगर तस्वीर एक जैसी

गिरफ्तारी से पहले तब अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने ऊपर लगे आरोपों को फर्जी बताया था. कल चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया. 25 जुलाई 2010 को अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और थोड़ी देर बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 21 अगस्त 2019 को चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और थोड़ी देर बाद सीबीआई ने चिदंबरम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई को उनके घर की दीवार फलांगनी पड़ी.

बता दें कि चिदंबरम पर आईनेक्स मीडिया मामले में कुल 305 करोड़ के घोटाले और विदेशी निवेश के लिए गलत तरीके से मंजूरी दिलाने और बदले में 4 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है. 2007 में यूपीए-वन की मनमोहन सरकार में पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे और ये मामला उसी वक्त का है.

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget