एक्सप्लोरर

जम्मू में ड्रोन हमले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- बात क्या कर रहा भारत, पुलवामा के बाद जैसा फिर करे पाकिस्तान का हाल

रविवार को तड़के जम्मू हवाई अड्डे पर स्थित वायु सेना स्टेशन पर 2 ड्रोन से बम गिराए गए थे. इस हमले में वायु सेना के दो कर्मी घायल हो गए थे. इसके कुछ घंटे बाद आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक गांव में एक एसपीओ उसकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी.

जम्मू हवाई अड्डे पर स्थित वायु सेना स्टेशन पर रविवार तड़के दो ड्रोन से बम गिराए जाने और इस हमले में वायुसेना के 2 कर्मियों घायल हो होने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत सरकार से एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. ओवैसी ने कहा कि भारत सरकार को वैसा ही एक्शन लेना चाहिए जैसा उसने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर लिया था.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एआईएमआईएम चीफ ने सोमवार को कहा- ड्रोन ने काफी लंबी दूरी तय की और ऐसा लगता है कि यह अमेरिका या फिर चीन का बना है. यह जम्मू एयर बेस पर पुलवामा जैसा हमला है. ओवैसी ने आगे कहा- "अब जम्मेदारी सरकार की बनती है. वे पाकिस्तान के साथ क्या बात कर रहे हैं? क्या मोदी सरकार इसका जवाब देगी? उसे वैसा ही जवाब दिया जाना चाहिए जैसा पुलवामा हमला के बाद किया गया था." 

इधर, भारतीय वायु सेना के यहां स्थित स्टेशन पर ड्रोन से किये गए हमले और पुलवामा जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में शिवसेना डोगरा फ्रंट (एसएसडीएफ) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडा जलाया. रविवार को तड़के जम्मू हवाई अड्डे पर स्थित वायु सेना स्टेशन पर दो ड्रोन से बम गिराए गए थे. इस हमले में वायु सेना के दो कर्मी घायल हो गए थे. इसके कुछ घंटे बाद आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक गांव में एक एसपीओ उसकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी.

एसएसडीएफ के दर्जनों कार्यकर्ता, अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में जम्मू के रानी पार्क में एकत्र हुए और पाकिस्तान के झंडे को आग लगा दी तथा आतंकी हमलों के विरोध में नारे लगाए. अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा झंडा लिया था और वे बाद में शांतिपूर्वक चले गए. गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, “जम्मू कश्मीर में वायु सेना स्टेशन पर हुए अपने तरह के पहले हमले तथा एसपीओ, उसकी पत्नी और बेटी की हत्या के विरोध में हमने प्रदर्शन का आयोजन किया. हम मांग करते हैं कि ऐसे हमलों के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए.”

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का नाम लिए बगैर गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से उन लोगों की आंखें खुलनी चाहिए जो पाकिस्तान के साथ बातचीत कर देश को बर्बाद करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: 27-28 जून की रात दो अलग अलग मिलिट्री इलाकों में देखी गयी थी ड्रोन की हरकत- रक्षा प्रवक्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget