एक्सप्लोरर

अयोध्या पर आई किताबों की टाइमिंग पर मंच से ही उठे सवाल, भागवत बोले- महाभारत तो अयोध्या में भी हो सकता है

हेमंत शर्मा ने 'अयोध्या का चश्मदीद' और 'युद्ध में अयोध्या' दो किताबें लिखी हैं. किताबों के लोकार्पण के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे.

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की अयोध्या पर लिखी दो किताबों के लोकार्पण के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि किताबों की टाइमिंग पर सवाल उठेंगे. हेमंत शर्मा ने 'अयोध्या का चश्मदीद' और 'युद्ध में अयोध्या' दो किताबें लिखी हैं. किताबों के लोकार्पण के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे. राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला आने वाला आने वाला है. ऐसे समय में अयोध्या पर किताबों की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहा है. यह सवाल किताब के लोकार्पण के दौरान मंच से भी उठा. खुद संघ प्रमुख भागवत और बीजेपी अध्यक्ष ने किताब की टाइमिंग को लेकर बात कही.

महाभारत तो अयोध्या में भी हो सकता है: भागवत मोहन भागवत ने कहा कि इस पुस्तक की टाइमिंग पर भी सवाल उठेगा. उन्होंने कहा, ''जन्मभूमि एक ही होती है वहाँ मंदिर बनाने की मांग है. ये कहा गया होता कि इस ज़माने में ये सम्भव नहीं है तो मान भी लेते लेकिन कहा गया कि वहां राम का जन्म हुआ ही नहीं. ये सुन कर हम पढ़े लिखे धैर्य कर भी लें तो गली में चलने वाला आस्तिक लड़का धैर्य कैसे रखेगा. हम रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर शीघ्रतातिशीघ्र बनवाना चाहते हैं'' अयोध्या पर आई किताबों की टाइमिंग पर मंच से ही उठे सवाल, भागवत बोले- महाभारत तो अयोध्या में भी हो सकता है

भागवत ने कहा, ''अयोध्या का मतलब होता है कि उसे जीता नहीं जा सकता लेकिन अयोध्या लम्बे समय तक बहुत कुछ सहती आई है तो न्याय और सत्य के लिए महाभारत तो अयोध्या में भी हो सकता है.''

मुझे इस पर ज्यादा नहीं बोलना चाहिए: अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ''ऐसे समय पर अयोध्या पर इन दोनों पुस्तकों का लोकार्पण हुआ है कि मुझे ज़्यादा नहीं बोलना चाहिए. अयोध्या से सम्बंधित पांच नहीं छह घटनाएं हैं. छठी घटना है कि विवादित ढांचे का टूटना वहीं से ये संघर्ष शुरू हुआ और जब तक विजय नहीं होगी चलता रहेगा. इतिहास में जनभावनाओं की ही विजय होती है और ये आंदोलन इसी दिशा में चल रहा है.” अयोध्या पर आई किताबों की टाइमिंग पर मंच से ही उठे सवाल, भागवत बोले- महाभारत तो अयोध्या में भी हो सकता है

महायज्ञ मेरा गिलहरी प्रयास: हेमंत शर्मा खुद लेखक ने भी राम मंदिर आंदोलन को अपने अंजाम तक पहुंचाने का संकेत करते हुए अमित शाह को मंच से इशारा किया. लेखक हेमंत शर्मा ने कहा, ''अमित शाह जी अयोध्या आपकी ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है. मैंने इसे इसलिए अभी लिखा ताकि मेरा भी इस महायज्ञ में गिलहरी प्रयास हो जाय.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget