एक्सप्लोरर
107 साल की अपनी फैन को 'हैंडसम' राहुल गांधी ने दी 'जादू की झप्पी'
बेंगलुरु की रहने वाली 107 साल की महिला ने अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘हैंडसम’ हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ने अपनी एक 107 साल की फैन को ‘जादू की झप्पी’ भेजी है. बेंगलुरु की रहने वाली 107 साल की महिला ने अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई है. जब महिला से पूछा गया कि वह राहुल से क्यों मिलना चाहती हैं? तो उन्होंने कहा कि वह ‘हैंडसम’ हैं. दरअसल बेंगलुरु की रहने वाली दीप्ति सिकंद नाम की एक महिला ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी 107 साल की नानी के जन्मदिन के मौके पर केक काटते हुए उनकी एक तस्वीर पोस्ट की थी. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘’आज मेरी नानी 107 साल की हो गई. उनकी राहुल गांधी से मिलने इच्छा है.’’
राहुल के इस ट्वीट के बाद दीप्ति ने बताया कि राहुल गांधी ने उनकी नानी को फोन कर शुभकामनाएं दीं है. उन्होंने लिखा, 'राहुल गांधी ने खुद फोन कर मेरी नानी को शुभकामनाएं दी! यह सच्ची मानवता है. उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.'
इस ट्वीट में दिपाली ने लिखा है, 'मैंने जब उनसे कारण पूछा तो 'नानी मां' ने कहा कि राहुल गांधी ‘हैंडसम’ है. इस ट्वीट में दीप्ति ने राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को टैग किया था. दीप्ति सिकंद के इस ट्वीट पर राहुल गांधी ने लिखा, ‘’प्रिय दीप्ति, आपकी नानी मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और मैरी क्रिसमस. मेरी तरफ से नानी मां को जादू की झप्पी दे दीजिए.’’Today my grandmother turned 107. Her one wish. To meet @OfficeOfRG Rahul Gandhi ! I asked her why? She whispers ... He's handsome ! pic.twitter.com/k3wUaSMKfE
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
राहुल के इस ट्वीट के बाद दीप्ति ने बताया कि राहुल गांधी ने उनकी नानी को फोन कर शुभकामनाएं दीं है. उन्होंने लिखा, 'राहुल गांधी ने खुद फोन कर मेरी नानी को शुभकामनाएं दी! यह सच्ची मानवता है. उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.' And as if this was not enough @OfficeOfRG Mr.Gandhi called and personally wished my Nani!! This is #TrueHumaness. Thank you all of you for the blessings for her . Each one of them matter. https://t.co/ftvZ1pmhsJ — Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
और पढ़ें

















