एक्सप्लोरर

Varanasi News: ओमप्रकाश राजभर बोले: बीजेपी करा सकती है मेरी हत्या, झूठे मुकदमों में फंसाने की कर रही कोशिश

Om Prakash Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने जिन्ना की बढ़ाई करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Om Prakash Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने जिन्ना की बढ़ाई करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका बड़ा योगदान है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये मेरी हत्या करा सकते हैं. 

दरअसल, वाराणसी में भागीदारी संकल्प मोर्चा के सहयोगी दल भागीदारी पार्टी पी की तरफ से आयोजित महापंचायत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन्ना की बढ़ाई करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. राजभर ने कहा कि देश की आजादी में जिन्ना का बड़ा योगदान है. राजभर कि बात पर फिर से प्रश्न पूछने पर तिलमिलाते और बेहद आक्रोशित अंदाज में राजभर ने कहा कि, "आरएसएस और बीजेपी वालों ने देश का बंटवारा करवाया है. बीजेपी में सब अनपढ़ जाहिल गवार हैं." राजभर ने मंच से भाषण में बीजेपी पर अपनी हत्या कराने का बड़ा आरोप भी लगाया, राजभर ने मंच से बेहद विवादित बयान भी दिया.

देश की आजादी के लिए लड़े थे जिन्ना- ओमप्रकाश राजभर

वाराणसी में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जिन्ना पर खुलकर अपना समर्थन करते हुए कहा कि कहीं कुछ नहीं है केवल बीजेपी वालों का दर्द है. वहीं जब उनसे पूछा गया कि, क्या जिन्ना का नाम लेना जायज है? इस पर ओमप्रकाश राजभर ने सीधे-सीधे कहा कि, "देश की आजादी में जिन्ना का बड़ा योगदान है. बाल गंगाधर तिलक को जब फांसी की सजा हुई तो उनके खिलाफ मुकदमा किसने लड़ा था जिन्ना ने लड़ा था" 

आरएसएस और बीजेपी ने देश का बंटवारा करवाया है- ओमप्रकाश राजभर

राजभर ने आगे कहा कि, देश के बंटवारे की बात होती है आप प्रधानमंत्री बना दिए होते तो देश का बंटवारा ही कहां से होता? जिन्ना ने देश का बंटवारा करवाया यह पूछते ही ओमप्रकाश राजभर ने बेहद आक्रोशित अंदाज में कहा कि, "आरएसएस और बीजेपी ने देश का बंटवारा करवाया है." वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि, "आप पढ़े लिखे लोगों बताओ माफी कौन मांगा? बीजेपी जिसकी विंग है आरएसएस के लोगों ने माफी मांगा है. हिंदू मुसलमान की राजनीत बीजेपी कर रही है. इनको केवल यही दिख रहा है कि मुस्लिम को भड़काऊ तो हिंदू इकट्ठा होंगे."

ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर लगाया ये गंभीर आरोप

घबराइए मत हम भी हिंदू हैं. कंगना रनौत के आजादी वाले बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के सभी नेताओं और उसमें शामिल सभी लोगों को अनपढ़ जाहिल गवार कह दिया. कंगना रनौत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि,"बीजेपी में भर्ती लोगों को ज्ञान नहीं है. बीजेपी में जो जितना बड़ा अपराध करेगा उसे उतना बड़ा पुरस्कार मिलेगा. बीजेपी वाले केवल पे-पे करते हैं. राजभर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरी हत्या करा सकते हैं. मुझे झुठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है." 

यह भी पढ़ें.

Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की 'राशन आपके द्वार' योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget