एक्सप्लोरर

Omicron Variant: कोरोना के नए वेरिएंट का बढ़ा खतरा, जानें ओमीक्रोन को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

Omicron Variant: PM मोदी ने कहा कि पिछले सत्र के बाद कोरोना की विकट परिस्थिति में भी देश ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ से अधिक डोज का आंकड़ा पार कर लिया है और 150 करोड़ की ओर अग्रसर है.

Corona New Variant: कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका में मिला ओमीक्रोन वेरिएंट अब तक दुनिया के कई देशों में फैल चुका है.  इस बीच सरकार ने रविवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू किए जाने की समीक्षा करेगी. इधर, कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को सतर्क किया है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सत्र के बाद कोरोना की विकट परिस्थिति में भी देश ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ से अधिक डोज का आंकड़ा पार कर लिया है और 150 करोड़ की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि नए वेरिएंट की खबरें भी हमें और सतर्क करती है, और सजग करती हैं.

गौरतलब है कि दुनिया के कई और देशों में कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले सामने आने के बाद कई सरकारों ने अपने-अपने देश की सीमा बंद करने जैसे कदम उठाए हैं, जबकि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वायरस का यह स्वरूप पहले सामने आए स्वरूपों से ज्यादा खतरनाक है या नहीं. नए स्वरूप की पहचान दक्षिण अफ्रीका के अनुसंधानकर्ताओं ने कुछ दिन पहले की थी और अभी तक इसके ज्यादा संक्रामक होने या इससे मरीज के गंभीर रूप से बीमार पड़ने या इसके टीके के असर को नकारने जैसी जानकारियां उपलब्ध नहीं हो पाई हैं. लेकिन कई देशों ने एहतियाती कदम उठाए हैं. कोविड-19 महामारी की वजह से दुनिया भर में 50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

इजराइल ने विदेशी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है. वहीं मोरक्को ने कहा है कि वह सोमवार से अगले दो सप्ताह तक आनेवाली सभी उड़ानों को निलंबित करेगा. हांगकांग से यूरोप और उत्तरी अमेरिका तक कई जगहों के वैज्ञानिकों ने इस स्वरूप की मौजूदगी की पहचान की है. नीदरलैंड में रविवार को ओमीक्रोन के 13 मामले सामने आए. इसके बाद कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो मामले सामने आए. कई देशों में नए स्वरूप के मामले सामने आने और सीमा बंद करने जैसे कदम के सीमित प्रभाव के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सीमाएं बंद नहीं करने का सुझाव दिया है.

अमेरिका में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉक्टर फ्रांसिस कॉलिन्स ने इस बात पर जोर दिया है कि अभी ऐसी जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं कि ओमीक्रोन कोविड-19 के पहले के स्वरूपों से ज्यादा खतरनाक है. कॉलिन्स ने ‘सीएनएन’ चैनल को बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका के विभिन्न जिलों में तेजी से फैले इस स्वरूप के मामलों के मद्देनजर यह तो सोचते हैं कि यह ज्यादा संक्रामक है लेकिन अभी यह पता नहीं है कि क्या यह वायरस के डेल्टा स्वरूप जितना खरतनाक है.

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को कहा कि जापान सीमा पर नियंत्रण को बढ़ाने के उपाय पर विचार कर रहे हैं. किशिदा ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी योजना दक्षिण अफ्रीका और पास के आठ अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए 10 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास के अलावा अन्य नए कदमों की घोषणा करने की है। जापान ने अब भी किसी अन्य देश के पर्यटकों के यहां आने पर पाबंदी लगाई हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
अमित शाह के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार- '30 साल बाद कौन रहेगा...'
अमित शाह के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार- '30 साल बाद कौन रहेगा...'
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget