एक्सप्लोरर

देश में बढ़ी Omicron की रफ्तार, अब तक आए 216 मामले, केंद्र ने राज्यों से कहा- नाइट कर्फ्यू पर करें विचार

Omicron Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी में कहा है कि ओमिक्रोन स्वरूप डेल्टा (Delta) की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है.

Omicron Cases In India: देश में कोरोना वायरस (Cornavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. मंगलवार को ही 16 नए मामलों की पुष्टि हुई. इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 216 हो गई. ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं. यहां मंगलवार को 11 नए मामले आए. वहीं जम्मू-कश्मीर में तीन और ओडिशा में दो मामलों की पुष्टि हुई.

कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चेताया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चिट्ठी में कहा है कि ओमिक्रोन स्वरूप डेल्टा की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय किए जाने के साथ ही जिला और स्थानीय स्तर पर सख्त रोकथाम कार्रवाई की जानी चाहिए.

राजेश भूषण ने नाइट कर्फ्यू लगाने, बड़ी सभाओं पर पाबंदी, शादियों और अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में लोगों की संख्या कम करने जैसे रणनीतिक निर्णय को लागू करने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि कोविड पॉज़िटिव मामलों के सभी नए समूहों के मामले में  कंटेनमेंट जोन, बफ़र ज़ोन की त्वरित अधिसूचना की जानी चाहिए.

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि लोक नायक अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित 34 मरीजों में से तीन का कोई यात्रा इतिहास नहीं है. मंत्री ने कहा कि राजधानी में ओमिक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है. जैन ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की मांग दोहराते हुए कहा कि यह भारत में कोविड के नए स्वरूप के प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका है.

देश में कुल मामले- 216

महाराष्ट्र- 65
दिल्ली- 54
तेलंगाना- 20
कर्नाटक-19
राजस्थान-18
केरल -15
गुजरात-14
जम्मू-कश्मीर-3
ओडिशा-2
उत्तर प्रदेश-2
आंध्र प्रदेश- 1
चंडीगढ़-1
तमिलनाडु-1
प. बंगाल-1 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget