एक्सप्लोरर

‘अब कोई गुंजाइश ही नहींं बचती’, कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत के समर्थक रहे उमर अब्दुल्ला ने क्यों ले लिया यू-टर्न

Omar Abdullah over Kashmir Issue: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला, दोनों ने ही पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की वकालत की थी.

Omar Abdullah over Kashmir Issue: पाकिस्तान से बातचीत की वकालत करने वाले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को कहा कि राज्य में सुरक्षाबलों और निर्माण शिविरों पर आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की कोई गुंजाइश नहीं बचती. उमर अब्दुल्ला ने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर के मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था. 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के मामलों में हस्तक्षेप करना कभी बंद नहीं किया. बीते कुछ सालों में जिस तरह से हमले हुए हैं, उसके कारण फिलहाल बातचीत की तो कोई गुंजाइश ही नहीं रहती. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में जम्मू कश्मीर में सात आतंकवादी घटनाओं में 122 लोगों की जान गई थी, जिनमें से 32 नागरिक और 26 सुरक्षा बल के जवान थे. 

370 की बहाली की संभावनाओं को भी किया खारिज

उमर अब्दुल्ला ने जोर देते हुए कहा की फ्रेंडली वर्किंग रिलेशनशिप के लिए पाकिस्तान को भारत सरकार की कुछ चिंताओं को दिमाग में रखना होगा. इसके अलावा उमर अब्दुल्ला ने साल 2019 में निरस्त किए गए आर्टिकल 370 को बहाल करने की किसी भी संभावनाओं को खारिज कर दिया. 

लोकसभा चुनाव के दौरान कही थी पाक से बातचीत की बात

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला, दोनों ने ही पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की वकालत की थी. चुनावी प्रचार के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि नेशनल कांफ्रेंस हमेशा से पाकिस्तान के साथ बातचीत की प्रक्रिया का समर्थन करती रही है. अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं. पाकिस्तान पड़ोसी था पड़ोसी है और रहेगा. 

सीएम बनने के बाद लिया यू-टर्न

वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी पाकिस्तान से बातचीत की प्रबल समर्थक रही हैं, लेकिन यह पहली बार देखने को मिल रहा है की उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत को सिरे से खारिज कर दिया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे का पीएम मोदी को थैंक्यू, मां के CM बनने पर बोले- राजनीति बहुत मुश्किल...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget