एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, उमर अब्दुल्ला ने ऐसे ली चुटकी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट परमानेंट निलंबित होने पर नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है. उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'Koo App को अब नया ब्रांड एम्बैस्डर मिल गया है.'

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट परमानेंट निलंबित होने पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है. उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'Koo App को अब नया ब्रांड एंबेसडर मिल गया है.' वहीं ट्विटर की ओर से कहा गया है कि कंगना रनौत ने ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया है. इसलिए उनका अकाउंट हमेशा के लिए निलंबित किया जा रहा है. उसके बाद से कंगना रनौत का अकाउंट ट्विटर पर दिखना बंद हो गया है. सर्च करने पर भी कंगना रनौत का अकाउंट नहीं दिखेगा.

कंगना पर विवादित ट्वीट करने के आरोप 
कंगना रनौत पर आरोप है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे, जिसको लेकर उन पर केस भी दर्ज हुआ है. उसी को देखते हुए ट्विटर ने उनके अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की है. कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में कहा था, 'पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी संख्या में है. इससे क्लियर है कि हिंदू वहां बहुमत में नहीं हैं और डेटा के अनुसार बंगाली मुस्लिम बेहद गरीब और वंचित हैं. अच्छा है दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है.'

कोलकाता पुलिस ने दर्ज की थी शिकायत
कंगना रनौत के इन ट्वीट्स के बाद कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. एडवोकेट सुमित चौधरी की ओर से की गई शिकायत में एक्ट्रेस के तीन ट्वीट्स को भी जोड़ा गया है. 

क्या कहा ट्विटर ने 
ट्विटर की ओर से कहा गया, 'हम स्पष्ट हैं कि हर उस व्यवहार पर कार्रवाई करेंगे, जिससे किसी भी तरह का ऑफलाइन नुकसान हो सकता है. कंगना रनौत का अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. उनके अकाउंट से लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था. हम निष्पक्ष तरीके से ट्विटर के नियमों को सभी पर लागू करते हैं.'

कंगना ने कहा- गुलाम बनाना चाहते हैं गोरे
हमेशा के लिए ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर कंगना रनौत ने कहा, 'ट्विटर ने केवल मेरी बात को साबित किया है कि वे अमेरिकी हैं और एक सफेद व्यक्ति को जन्म से ही एक भूरे रंग के व्यक्ति को गुलाम बनाने का हक लगता है. वे आपको बताना चाहते हैं कि क्या सोचना, बोलना या क्या करना है. मेरे पास कई मंच हैं, जिनका उपयोग मैं अपनी आवाज को उठाने के लिए कर सकती हूं. मेरी फिल्में भी मेरे लिए एक मंच है. सिनेमा के रूप में भी मैं अपनी बात रख सकती हूं. मेरा ध्यान और दिल उन लोगों पर लगा है जिन्हें हजारों वर्षों से यातना, गुलाम और सेंसर किया गया है. उनके इस दुख का अभी कोई अंत नहीं है.'

ये भी पढ़ें: बंगाल में भड़की हिंसा को लेकर मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत आला अधिकारियों के साथ ममता ने बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी
LeT चीफ आतंकी हाफिज सईद निकला पहलगाम की बर्बरता का आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट की दाखिल
J&K Terrorist: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
Embed widget