एक्सप्लोरर

महाकुंभ में पवित्र स्नान करने परिवार संग पहुंचे ओम बिरला, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Om Birla Took Dip In Mahakumbh: महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे ओम बिरला का कहना है कि यह समाज के सभी वर्ग, धर्म का भाव है. भारत के कोने-कोने से निकाल कर लोग महाकुंभ में आए हैं.

Om Birla Took Dip In Mahakumbh: महाकुंभ का शनिवार (15 फरवरी, 2025) को 34वां दिन है. वीकेंड के चलते एक बार फिर भीड़ उमड़ी हुई है. तो वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संगम में स्नान करने पहुंचे हैं. परिवार समेत प्रयागराज पहुंचे ओम बिरला ने संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने कहा कि महाकुंभ समाज के सभी वर्ग, धर्म का भाव है.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ओम बिरला ने कहा, “यह भारत की आध्यात्मिक संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है, जहां पर संत और ऋषियों की वाणी का अद्भुत संगम है. यहां लोगों की श्रद्धा और मां गंगा का किनारा है. बरसों से महाकुंभ के प्रति हमारी आस्था रही है.” उन्होंने कहा कि हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि आत्मा की शांति के साथ देश में समृद्धि आए. वह बोले, “यह भारत की आस्था का प्रतीक है. भारत की संस्कृति, वेद, विज्ञान और पुराण में महाकुंभ का विशेष महत्व है इसलिए भारत की जनता के अंदर इसको लेकर बड़ी आस्था है.

‘भारत के कोने-कोने से आए लोग’

महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे ओम बिरला ने कहा, “आस्था ही जीवन में सबसे बड़ी सामर्थ्य है और मेरा मानना है कि राजनीति से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है. यह समाज के सभी वर्ग, धर्म का भाव है. भारत के कोने-कोने से निकाल कर लोग महाकुंभ में आए हैं.”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी लगाई डुबकी

ओम बिरला ही नहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं. यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म का अद्भुत दृश्य है, जो आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पल हमारे लिए बहुत इमोश्नल करने वाला है और मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे महाकुंभ मैं आकर पवित्र स्नान करने का मौका मिला. पूरे देश दुनिया से लोग यहां पर आ रहे हैं और पवित्र स्नान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अमेरिका के अवैध प्रवासियों से भरे विमान की अमृतसर में लैंडिंग पर विवाद, भगवंत मान को मिला कांग्रेस का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget