एक्सप्लोरर

कोचिंग हादसे की जांच करेगी MHA की कमेटी, दृष्टि IAS समेत कई सेंटर सील, LG ने किया मुआवजे का ऐलान | जानें बड़ी बातें

Old Rajendra Nagar Incidence: ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर हादसे के मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. साथ ही मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है.

Rajendra Nagar Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी घुसने के बाद तीन छात्रों की मौत हो गई. जिसके बाद मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई. आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मामले में गृह मंत्रालय ने जांच समिति गठित कर दी है और दृष्टि समेत कई कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है.

1. गृह मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, "गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के पुराने राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है. समिति कारणों की जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी, उपाय सुझाएगी और नीतिगत बदलावों की सिफारिश करेगी. इस समिति में अतिरिक्त सचिव, प्रमुख सचिव (गृह), दिल्ली सरकार, विशेष सीपी, दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सलाहकार और संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय संयोजक होंगे. ये समिति 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी."

2. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने ओल्ड राजेंद्र नगर में छह और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट को सील कर दिया जिससे सील किये गये कुल बेसमेंट की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. इसमें दृष्टि (द विजन) जैसे कई प्रमुख कोचिंग सेंटर कार्रवाई का सामना करने वाले संस्थानों में शामिल हैं. रविवार को नगर निगम ने इलाके में 13 अवैध कोचिंग सेंटर को सील कर दिया था. राव आईएएस स्टडी सर्किल को पुलिस ने पहले ही सील कर दिया गया था.

3. जिन कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई हुई उनमें आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस आईएएस, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर्स अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, दृष्टि आईएएस इंस्टिट्यूट, विजय राम आईएएस इंस्टिट्यूट, विजय राम एंड रवि इंस्टिट्यूट, विजय राम एंड आईएएस हब और श्री राम आईएएस इंस्टिट्यूट शामिल हैं.

4. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उन तीन अभ्यर्थियों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की सोमवार को घोषणा की, जिनकी यहां ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से मौत हो गई थी.

5. राज निवास से जारी बयान के अनुसार, उपराज्यपाल ने इस दुखद घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

6. जान गंवाने वाली तीन विद्यार्थियों (दो छात्रा और एक छात्र) के लिए न्याय की मांग को लेकर ओल्ड राजेंद्र नगर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले कई छात्र धरना दे रहे हैं. इन छात्रों में शामिल राहुल शर्मा ने कहा, ‘‘हमें अब ऐसी घटना दोबारा होने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.’’ उत्तर प्रदेश के रहने वाले शर्मा उन सैकड़ों छात्रों में शामिल हैं जो कोचिंग सेंटर के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

7. कांग्रेस ने कई जगहों पर कैंडल मार्च निकालकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उन तीन छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जिनकी यहां के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण मौत हो गई थी.

8. पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, शहर के अन्य जिलों के अलावा मध्य और उत्तरी दिल्ली में आयोजित कैंडल मार्च का उद्देश्य एक अन्य छात्र के लिए न्याय की मांग करना था जिसकी हाल ही में शहर के पटेल नगर इलाके में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी.

9. मामले में एक वाहन के मालिक और ‘बेसमेंट’ के चार सह मालिकों सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. इन लोगों को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार (30 जुलाई) को सुनवाई होगी.

10. मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे एवं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद से ज्यादातर कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में गृह मंत्रालय ने गठित की समिति, 30 दिनों में पेश करेगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget