एक्सप्लोरर

Rajendra Nagar Accident: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- 'जवाबदेही तय होगी तभी...'

Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत पर कहा कि ये लापरवाही थी. वो बोले कि हम ये सुनिश्चित करेंगे की दोबारा ऐसी घटना न हो.

Dharmendra Pradhan On Delhi Coaching Row: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार (29 जुलाई) को दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई तीन छात्रों की मौत पर राज्यसभा में दुख जताया. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मौत के पीछे लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. इसके साथ ही उन्होंने जवाबदेही तय करने की बात कही. 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा, 'जब जवाबदेही तय होगी, तभी समाधान निकलेगा. ये सुनिश्चित करना करना सरकार की जिम्मेदारी है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों की मौत पर मचे घमासान के बाद केंद्र सरकार ने कोचिंग सेंटरों के लिए दिशा-निर्दश भी जारी किए हैं. 

एक्शन मोड में एमसीडी

बता दें कि दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर (IAS Coching) की इमारत के 'बेसमेंट' में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी. घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार (29 जुलाई) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को बर्खास्त और एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया है.

अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया

एमसीडी ने सोमवार को ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान (anti encroachment campaign) भी चलाया. नगर निगम ने रविवार (28 जुलाई) को इस इलाके में 13 अवैध कोचिंग सेंटर को सील कर दिया था. पुलिस ने ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ को पहले ही सील कर दिया है, जिसके 'बेसमेंट' में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी.

क्या बोले एमसीडी कमिश्नर अश्वनी कुमार?

एमसीडी कमिश्नर अश्वनी कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि कोचिंग सेंटर में अभ्यर्थियों की मौत के संबंध में एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है और एक सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारी करोल बाग जोन के रखरखाव विभाग में तैनात थे. एक आदेश में कहा कि जूनियर इंजीनियर का अनुबंध भी समाप्त किया गया है. 

बुलडोजर कर रहे कार्रवाई?

‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के पास कुछ बुलडोजर भी कार्रवाई करते हुए देखे गए. एमसीडी कमिश्नर ने बताया था कि इलाके में अतिक्रमणकर्ताओं ने बरसाती नालों को ढक दिया था जिसकी वजह से जलभराव  हुआ और बारिश का पानी कोचिंग सेंटर की इमारत के 'बेसमेंट' में घुस गया. अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय भी एमसीडी अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक करेंगी.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने संसद में सुनाई कुरुक्षेत्र युद्ध की कहानी, जानें क्यों बोले- 'चक्रव्यूह' का दूसरा नाम 'पद्मव्यूह'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget