एक्सप्लोरर

तेल की बढ़ती कीमतों पर रारः शशि थरूर ने कांग्रेस को बताया मजबूत विपक्ष, बिशन सिंह बेदी ने बंद कर दी बोलती!

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी अक्सर क्रिकेट पर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. ऐसा ही कुछ रविवार को हुआ जब उन्होंने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर चिंता जाहिर की. इस मौके पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस को मजबूत विपक्ष बताते हुए मौके पर चौका मारने की कोशिश की, लेकिन...

नई दिल्लीः पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी अक्सर क्रिकेट पर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि, बीच-बीच में वह अन्य मुद्दों पर भी ट्वीट करते नजर आते हैं. ऐसा ही कुछ रविवार को हुआ जब उन्होंने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर चिंता जाहिर की. इस मौके पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस को मजबूत विपक्ष बताते हुए मौके पर चौका मारने की कोशिश की, लेकिन बिशन सिंह बेदी की 'गुगली' उनके बोलती बंद कर दी.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर जताया दुख

दरअसल, रविवार को पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- ''मैं अपने एक करीबी दोस्त से बात कर रहा था जो गैस स्टेशन का मालिक है, उसने कहा कि पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतें आपराधिक हैं, फिर भी कोई एक आदमी इसको लेकर शिकायत नहीं कर रहा है. ताज्जुब होता है कि देश कहां जा रहा है या फिर यह एकदम सामान्य है?''

शशि थरूर ने की मौके पर चौका मारने की कोशिश

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मौके पर चौका मारते हुए ट्वीट किया, ''बिशन सिंह बेदी! विपक्ष इसकी शिकायत कर रहा है. मैंने इस मुद्दे पर दर्जनों बार ट्वीट किए, संसद में भी जिक्र किया. हमारी टैक्स-हैपी सरकार की ओर से बढ़ाए गए इन आपराधिक कीमतों के खिलाफ कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान चला रही है, लेकिन उनका मानना है कि चुनावी बहुमत उन्हें कुछ भी करने का हक देता है.''

बेदी के जवाब से थरूर की बोलती बंद

हालांकि, बिशन सिंह बेदी यहीं नहीं रुके. उन्होंने भी गुगली फेंकते हुए शशि थरूर की बोलती बंद कर दी. बिशन सिंह बेदी ने शशि थरूर को जवाब देते हुए लिखा- ''क्या सच में हमारे पास इस लायक विपक्ष है? क्या कांग्रेस के घर में सबकुछ ठीक है! मुझे ऐसे दिशाहीन देश को देखकर दुख होता है जो अपने नागरिकों को शिकार बना रहा है. हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं जो हमें यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि हमें जो मिल रहा है हम उसी के लायक हैं.''

बिशन सिंह बेदी के इस जवाब ने शशि थरूर को चुप करा दिया. वहीं, ट्विटर पर बिशन सिंह बेदी के इस जवाब की जमकर तारीफ हो रही है. विपक्ष वाली बात पर कई ट्विटर यूजर्स ने उनका समर्थन किया.

बंगाल: सियासी घमासान को लेकर शिवसेना का हमला, सामना में बीजेपी पर साधा निशाना, ममता को दी नसीहत

BJP सीएए, हिंदुत्व की राजनीति के जरिये असम की पहचान को नष्ट करने का प्रयास कर रही है: कांग्रेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
LIVE: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget