एक्सप्लोरर

ओडिशा ट्रेन हादसे पर उच्चस्तरीय जांच के आदेश, जानें इस्तीफे वाली बात पर क्या बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे वहां पर अपने इस्तीफे के सवालों पर उन्होंने चुप्पी साथ ली.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) शाम को हुए एक बड़े रेल हादसे ने 233 जिंदगियां लील लीं. आज सुबह शनिवार (3 जून) की सुबह तक राहत एजेंसियों का बचाव कार्य जारी है, और घटनास्थल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य के सीएम नवीन पटनायक पहुंचे हुए हैं. 

घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक तरफ जहां दुर्घटनाग्रस्त बोगियों का जायजा लिया, राहत-बचाव अभियान की समीक्षा की और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों से मिले, लेकिन सवालों से दूर भागते भी नजर आए. 

मीडिया से बातचीत करते समय वह ज्यादातर सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए. उन्होंने कई सवालों के जवाब में सिर्फ यही कहा कि वह देखेंगे, उनके अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, तो वहीं उन्होंने अपने इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली. 

रूट पर ट्रेनों के संचालन को लेकर क्या बोले रेल मंत्री? 
बहुत ही बड़ी घटना है, सभी दिवंगत आत्माओं के साथ हमारी प्रार्थना है, हमारी सभी विभागों की टीमें मौजूद है. सभी जगह से मोबालाईजेशन किया है, उन सभी परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना है, जिनके परिवार का मेंबर नहीं रहा है, जहां कहीं भी बेस्ट सुविधा है, वहां स्वास्थ्य ईलाज करवाया जाएगा.

एक हाईलेवल कमेटी भी तय हो गई है, इस एक्सीड़ेंट के तह तक जाएंगे, और पूरी घटना को समझा जाएगा. अभी सारा फोकस रेस्क्यू पर है, यह जिस तरीके की घटना है, मानवीय संवेदना हमें रखनी है, रेस्टोरेशन का काम तुरंत चालू होगा. 

रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है. फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है. राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. पहले से ही बहाली के लिए मशीने तैनात हैं. 

घटनास्थल पर पहुंचे उडीसा के सीएम नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया. तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अंबिल महेश चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गये हैं और वह ओडिशा के बालासोर के लिए निकल गये हैं, जहां रेल हादसे में 238 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 900 लोग घायल हैं.  

उदयनिधि ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के लिए वहां जा रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है. तमिलनाडु में रेल दुर्घटना से प्रभावित तमिल लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा भी तैयार है. 

Odisha Train Accident: बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद कैसे कटी डारावनी रात? 12 घंटे से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, अस्पतालों में घायलों का अंबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget