एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 'फुल स्पीड से आ रही थी कोरोमंडल एक्सप्रेस और फिर...', रेलवे ने बताया कैसे हुआ ओडिशा रेल हादसा, जानें कितने यात्री थे सवार

Coromandel Express Derail: ओडिशा में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने के बाद ये भीषण हादसा हुआ.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर (Balasore) जिले में शुक्रवार (2 जून) को हुई ट्रेन दुर्घटना में अब तक 261 यात्रियों की मौत हो गई है. इस दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी. रेलवे बोर्ड के मेंबर ने शनिवार (3 जून) को बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) में 1257 रिजर्व यात्री बैठे थे जबकि 1039 रिजर्व यात्री बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में थे.

उन्होंने बताया कि अपलाइन में कोरोमंडल एक्सप्रेस फुल स्पीड से आ रही थी और स्टेशन पर रुकना नहीं था. जबकि डाउनलाइन में बेंगलुरु-हावड़ा यशवंतपुर एक्सप्रेस आ रही थी और हावड़ा की ओर जा रही थी. कॉमन लूप में मालगाड़ी खड़ी थी. ग्रीन सिग्नल कोरोमंडल एक्सप्रेस को मिली थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. इसके कुछ डिब्बे मालगाड़ी से टकराए और कुछ डिब्बे यशवंतपुर एक्सप्रेस से टकराए जिसके बाद हादसा हुआ. 

अब तक 261 लोगों की मौत

रेलवे बोर्ड के मेंबर ने आगे बताया कि हादसे की वजह कोरोमंडल का पटरी से उतरना है जिसकी वजह से बाकी दोनों ट्रेन चपेट में आईं. अब तक 261 मौतें हुईं हैं. अभी तक जो रेलवे को जानकारी दी गई है उसके अनुसार 600 से ज्यादा घायल हैं. भद्रक से रिलीफ मेडिकल वेन साइट पर 8:30 बजे आ चुकी थी. एनडीआरएफ की टीम को भी 8:30 बजे सूचित किया गया और उसी वक्त पहुंच गई. 

रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ

उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है. इसका मतलब जितने लोग थे सभी को निकाला जा चुका है. रेलवे सीधे तौर पर मानवीय गलती या मेकेनिकल खामी को मान नहीं रहा है. हालांकि ट्रेन के पटरी से उतरने के क्या कारण रहे इसकी जांच की जाएगी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में हुए भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर शनिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है. पीएम मोदी शनिवार को बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल और कटक के उस अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: ओडिशा में भयंकर ट्रेन हादसे की क्या है वजह? उठ रहे ये 10 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget