एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident Case: कैसे हुआ था ओडिशा के बालासोर में ट्रेन एक्सीडेंट? रेल मंत्री ने संसद में दिया जवाब

Ashwini Vaishnaw On Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में बीते महीने हुए दर्दनाक रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जवाब दिया है.

Parliament Monsoon Session: ओडिशा के बालासोर में हुई दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मानसून सत्र के दौरान संसद में जवाब दिया है. राज्यसभा सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास की ओर से पूछ गए सवाल का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि सिग्नलिंग सर्किट चेंज में खामियों के कारण दुखद बालासोर रेल दुर्घटना हुई जिसमें 295 यात्री मारे गए.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रेल मंत्री ने यह भी बताया कि 41 मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. मंत्रालय ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है और दुर्घटना का कारण कुछ इस प्रकार है-

रेल मंत्री ने दिया घटना का विवरण

उन्होंने कहा, "टक्कर पिछले दिनों नॉर्थ सिग्नल गुमटी (स्टेशन के) पर किए गए सिग्नलिंग-सर्किट-परिवर्तन में हुई खामियों के कारण और साथ ही स्टेशन के गेट नंबर 94 के लेवल क्रॉसिंग और इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर के बदलाव से संबंधित सिग्नलिंग वर्क के दौरान हुई थी."

उन्होंने आगे बताया, “इन खामियों के परिणामस्वरूप ट्रेन नंबर 12841 को गलत सिग्नल मिला, जिसमें अप होम सिग्नल ने स्टेशन की अप मुख्य लाइन पर रन-थ्रू मूवमेंट के लिए हरे सिग्नल का संकेत दिया लेकिन अप मेन लाइन को अप लूप लाइन (क्रॉसओवर 17 ए/बी) से जोड़ने वाला क्रॉसओवर अप लूप लाइन पर सेट किया गया था. गलत सिग्नलिंग के परिणामस्वरूप ट्रेन नंबर 12841 अप लूप लाइन पर चली गई और आखिर में वहां खड़ी मालगाड़ी (नंबर एन/डीडीआईपी) से पीछे से टकरा गई."

राज्यसभा में पूछा गया सवाल

दरअसल, रेल मंत्री राज्यसभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता जॉन ब्रिटास और आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह के सवालों का जवाब दे रहे थे. ब्रिटास और सिंह ने सरकार से ये स्पष्ट करने को कहा था कि क्या रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने दुर्घटना के संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी और क्या उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के लिए कोई समयसीमा तय की थी.

ये भी पढ़ें: Balasore Train Accident: बालासोर रेल हादसे में CBI का एक्शन, 3 रेलवे कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget